Monday, May 14, 2018

अनूपपुर को स्वच्छ ज़िला बनाने हेतु करे युद्धस्तर पर कार्य- कलेक्टर

अनूपपुर को स्वच्छ ज़िला बनाने हेतु करे युद्धस्तर पर कार्य- कलेक्टर
हर पंचायत के कार्य की मानीटरिंग के लिए बनाए जाएंगे नोडल अधिकारी



अनूपपुर 14 मई 2018/ कलेक्टर श्री अजय शर्मा द्वारा स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत ज़िले मे चल रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गयी। श्री शर्मा ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत से कहा कि पंचायत वार छूटे हुए घरो की सूची बनाकर कार्ययोजना बनाए। आपने कहा छूटे हुए घरो मे अगर कोई विशेष सकेंद्रीकरण का पैटर्न लक्षित हो रहा हो तो वहाँ समस्याओ का पता लगाकर निराकरण की व्यवस्था करे।  आपने कहा लक्ष्य की प्राप्ति हेतु हर ग्राम पंचायत के लिए जिलाधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया जाएगा । आपने समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अनूपपुर को स्वच्छ ज़िला बनाए जाने के लिए युद्धस्तर पर प्रयास करने के लिए कहा है।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें