Monday, May 14, 2018

समय सीमा मे लंबित प्रकरणो मे आवश्यक जानकारी एवं कार्य निष्पादित कर अविलंब प्रतिवेदन भेजे - श्री शर्मा

समय सीमा मे लंबित प्रकरणो मे आवश्यक जानकारी एवं कार्य निष्पादित कर अविलंब प्रतिवेदन भेजे - श्री शर्मा




अनूपपुर 14 मई 2018/  कलेक्टर श्री अजय शर्मा ने आज समय सीमा की साप्ताहिक समीक्षा बैठक मे समस्त ज़िला अधिकारियों से लंबित प्रकरणो के संबंध मे पूछतांक्ष कर, संबन्धित गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा की। आपने कहा प्रकरणो मे मांगी गयी जानकारी एवं निर्देशानुसार आवश्यक कार्यवाही कर अविलंब प्रतिवेदन भेजना सुनिश्चित करे। अगर कार्य के सम्पादन मे कोई वैधानिक समस्या है तो उक्त समस्या अथवा तथ्य को शामिल कर रिपोर्ट कार्यालय मे प्रस्तुत करे। इन मामलो मे लापरवाही अस्वीकार्य है। बैठक मे प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत एवं अपर कलेक्टर  डॉ आर पी तिवारी समेत विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें