| बेवा लौंगी बाई को प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला बसेरा "सफलता की कहानी" |
| अनुपपुर | 28-मार्च-2018 |
अनूपपुर जिले की अनूपपुर जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत देवगंवा निवासी विधवा लौंगी बाई केवट का जीवन भी कम दुखद भरा नहीं रहा। बचपन में शादी के बाद एक पुत्री के पैदा होने पश्चात पति की आकस्मिक मृत्यु हो जाने से परिवार टूट चुका था। जीवन में कठिनाईयों का अम्बार आ गया था। लौंगी बाई ने हार नहीं मानी मजदूरी करके स्वयं को स्थापित करने का प्रयास किया। कुछ दिनों बाद वह ससुराल से माईके आ गई आपने माता पिता के साथ रहने लगी। गरीब परिवार में जन्म लेने की पीड़ा उसे सदैव खलती रही, क्योकि पिता के पास भी सीमित घर था। उसके मन में सदैव स्वयं के आवास का सपना पल रहा था। जिसे प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना ने साकार कर दिया। वर्ष 2016-17 में योजना के तहत आवास बनाने हेतु 1 लाख 45 हजार रूपये का अनुदान प्राप्त हुआ। लौंगी बाई ने मजदूरी करके जो बचत कर रखी थी, उसे भी लगाकर अपने सपनों का आसियाना तैयार कर लिया। आवास सुन्दर दिखे, जिसके लिये उसने प्रवेश द्वार पर खूबसूरत पेन्टिंग भी करा रखी है। उसका कहना है कि यदि सरकार ने हम गरीबों की जरूरतों को ध्यान में रखकर योजना न बनायी होती, तो हम जैसे हजारों परिवारों का स्वयं के आवास का सपना अधूरा ही रह जाता। उसने आवास के साथ-साथ देश के प्रधान मंत्री जी के आव्हान पर समग्र स्वच्छता अभियान में भी अपनी सहभागिता निभाते हुये, शुष्क शौचालय का निर्माण भी कर लिया है तथा उसका उपयोग भी कर रही है। |
Wednesday, March 28, 2018
बेवा लौंगी बाई को प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला बसेरा "सफलता की कहानी"
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद अनूपुपर के ग्राम पंचायत छोहरी के रोजगार सहायक को शौचालय निर्माण कार्य नही कराये जाने पर शोकॉज नोटिस अनुपपुर | 14-जून-2018 ...
-
शिक्षकों की भर्ती हेतु विशेष जॉब फेयर आज अनुपपुर | 09-अगस्त-2018 जिला रोजगार अधिकारी श्रीमती सीमा वर्मा ने बताया...
-
सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर मृतक की पत्नी को 15 हजार रुपए मंजूर - अनुपपुर | 08-सितम्बर-2017 कलेक्टर श्री अजय ...
-
आदर्श आचरण संहिता के समय मीडिया से अपेक्षित आचरण के सम्बंध में प्रेस वार्ता आज 4 अक्टूबर को अनूपपुर 3 अक्टूबर 2018/ आगामी विधानसभा निर्वाचन-...
-
पूर्व सेवानिवृत्त पेंशन भोगियों और परिवार पेंशन भोगियों की पेंशन का पुनरीक्षण वित्त विभाग ने जारी किये निर्देश अनुपपुर | 12-जून-2018 ...

No comments:
Post a Comment