दिव्यांग जनो के चुनावी प्रक्रिया मे जुड़ाव के संबंध मे राष्ट्रीय परामर्श कार्यशाला का आयोजन 2 अप्रैल को कलेक्ट्रेट सभागार मे
अनूपपुर 29 मार्च 2018/ सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार भारतीय संविधान द्वारा प्रदत्त चुनावी प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसी अवधारणा पर चुनाव आयोग का ध्येय “कोई भी मतदाता न छूटे” आधारित है। समेकित चुनाव के लिए सभी वर्ग के मतदाताओं की चुनावी प्रक्रिया मे सहभागिता आवश्यक है। सुगम्य भारत की तर्ज पर चुनाव आयोग ने इस वर्ष “सुगम्य चुनाव” को राष्ट्रीय मतदाता दिवस उत्सव का मुख्य विषय चुना। उप ज़िला निर्वाचन अधिकारी डॉ आर पी तिवारी ने बताया कि इसी क्रम मे दिव्याग जनों की चुनावी प्रक्रिया मे सहभागिता बढ़ाने के लिए ज़िला स्तरीय राष्ट्रीय परामर्श कार्यशाला का आयोजन 2 अप्रैल को कलेक्ट्रेट सभागार मे किया जाएगा। कार्यशाला मे सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, शिक्षा, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, लोक निर्माण विभाग, नेहरू युवा केंद्र, एनसीसी एवं जनसम्पर्क विभाग के अधिकारी दिव्यांग जनो के चुनावी प्रक्रिया मे जुड़ाव के संबंध मे अपने लिखित सुझाव देंगे।

No comments:
Post a Comment