| स्वस्थ जीवन-शैली की जानकारी देने तैनात होंगे विस्तार प्रशिक्षक |
| अनुपपुर | 29-मार्च-2018 |
प्रदेशवासियों को स्वस्थ जीवन-शैली और शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न शासकीय स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी देने के लिये स्वास्थ्य विभाग द्वारा विकासखण्ड-स्तर पर नये खण्ड-विस्तार प्रशिक्षक नियुक्त किये जायेंगे। इसके लिये पीईबी द्वारा परीक्षा आयोजित की गई थी। वरीयता-सूची में स्थान प्राप्त सभी वर्गों के प्रतिभागियों की काउंसिलिंग 2 अप्रैल, 2018 को राज्य आईईसी ब्यूरो कार्यालय, जयप्रकाश नारायण अस्पताल परिसर, तुलसी नगर, भोपाल में होगी। इस दौरान सफल प्रतिभागियों के दस्तावेजों का प्रमाणीकरण भी किया जायेगा।
उल्लेखनीय है कि प्रोफेशनल एक्जामिनेशन बोर्ड द्वारा खण्ड-विस्तार प्रशिक्षकों की सीधी भर्ती श्रेणी के 58 रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिये परीक्षा आयोजित की गई थी। इनकी पद-स्थापना वरीयता-सूची के अनुसार काउंसिलिंग एवं मूल दस्तावेजों के परीक्षण के बाद की जायेगी। |
Thursday, March 29, 2018
स्वस्थ जीवन-शैली की जानकारी देने तैनात होंगे विस्तार प्रशिक्षक
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
आगामी विधानसभा निर्वाचन में मीडिया के दुरुपयोग पर नियंत्रण करने हेतु नवगठित एमसीएमसी समिति की बैठक सम्पन्न अनूपपुर 25 अगस्त 2018/ आगामी विधा...
-
चुनाव कार्य के लिए 1642 पद निर्माण की मंजूरी मंत्रि-परिषद के निर्णय अनुपपुर | 04-अप्रैल-2018 मुख्यमंत्री श्री श...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...

No comments:
Post a Comment