| प्रदेश के मेडिकल कॉलेज में खुलेंगे वायरोलॉजी लैब |
| अब इबोला, जिक्का, डेंगू, चिकनगुनिया और एच-1 एन-1 इन्फ्लूएंजा वायरस की हो सकेगी जाँच, गाँधी मेडिकल कॉलेज में लैब की इमारत बनकर तैयार |
| अनुपपुर | 29-मार्च-2018 |
प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेज में वायरोलॉजी लैब स्थापित की जायेगी। पहली वायरोलॉजी लैब गाँधी मेडिकल कॉलेज भोपाल में स्थापित की जा रही है। यह लैब पूरे प्रदेश में सबसे बड़ी होगी।
लैब आधुनिक जाँच के उपकरणों से सुसज्जित होगी और प्रशिक्षित डॉक्टर इबोला, जिक्का, डेंगू, चिकनगुनिया और एच-1 एन-1 इन्फ्लूएंजा वायरसों पर नियंत्रण के लिये उपलब्ध रहेंगें। लैब के निर्माण और उपकरण पर लगभग 29 करोड़ रुपये खर्च होगा। लैब में हेपेटाइटिस ए, बी, सी और ई, डेंगू, चिकनगुनिया, हर्पीज सिंप्लेक्स वायरस, रूबेला, टोक्सोप्लाज्मा गोडी, रोटा वायरस आदि की पहचान और जाँच हो सकेगी। इससे ब्लड सैम्पल को प्रदेश से बाहर भेजने की जरूरत नहीं पड़ेगी और खर्चों में कमी के साथ कम समय में ही मरीजों को उचित उपचार मिलेगा। दूसरे चरण में ग्वालियर, इंदौर, रीवा एवं सागर में भी वायरोलॉजी लैब की स्थापना की जाएगी। लैब की स्थापना से स्नातक एवं स्नातकोत्तर मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों को शैक्षणिक गतिविधियों में भी लाभ होगा और प्रदेश स्तर पर नये संक्रमण वायरस से संबंधित डाटाबेस तैयार होगा, जो आगामी वर्षों में रिसर्च के लिये उपयोगी होगा। |
Thursday, March 29, 2018
प्रदेश के मेडिकल कॉलेज में खुलेंगे वायरोलॉजी लैब
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...

No comments:
Post a Comment