| मुख्यमंत्री कृषि समृद्धि योजना |
| मंडियों में गेहूं विक्रय पर तय सीमा तक दिया जाए अतिरिक्त लाभ |
| अनुपपुर | 29-मार्च-2018 |
किसानों को उनकी मेहनत का पूरा लाभ देने के लिये शासन द्वारा मुख्यमंत्री कृषि समृद्धि योजना लायी गई है। इसमें किसानों को अतिरिक्त लाभ दिया जायेगा। मध्यप्रदेश के जिन कृषकों द्वारा ई-उपार्जन योजनान्तर्गत गेहूं विक्रय हेतु पंजीयन कराया गया है, उनको पात्रता सीमा तक ई-उपार्जन के अलावा गेहूं विक्रय मण्डी में किए जाने पर मुख्यमंत्री कृषक उत्पादकता प्रोत्साहन राशि प्रदाय की जाएगी। योजना के अन्तर्गत 265 रूपये प्रति क्विंटल तक दिए जाने पर शासन स्तर पर विचार किया जा रहा है। राशि तब भी देय होगी यदि गेहूं न्यूनतम समर्थन मूल्य अथवा उससे अधिक दर पर मण्डी में विक्रय किया गया हो। पंजीकृत कृषक उसकी पात्रता सीमा तक दोनों स्थानों पर उपज बेचने के लिए स्वतंत्र रहेगा। पात्रता सीमा के अन्तर्गत कुछ उपज मात्रा उपार्जन केन्द्र पर तथा शेष उपज अधिसूचित मंडी में बेच सकेगा। उपार्जन में विक्रित मात्रा के अलावा मण्डी में विक्रित मात्रा पर उसकी पात्रता सीमा तक योजना का लाभ दिया जाएगा।
कलेक्टर श्री अजय शर्मा ने बताया है कि इसे लागू करने के लिए मंडियों में संबंधित किसानों से उसके ई-उपार्जन का पंजीयन, आधार कार्ड की प्रति, मोबाईल नम्बर अन्य मंडी के दस्तावेज, प्रवेश पर्ची, तौल पर्ची, अनुबंध पर्ची, भुगतान पर्ची के साथ प्राप्त किया जाएगा। प्रयोजन हेतु क्रय पोर्टल पर उसी किसान के ई-उपार्जन रजिस्ट्रेशन नम्बर पर दर्ज की जाएगी। राष्ट्रीय सूचना केन्द्र (एनआईसी) इसके लिए आवश्यक साफ्टवेयर तैयार कर प्रदेश के समस्त मंडियो में उपलब्ध कराएगा। रजिस्ट्रेशन में किसान की जानकारी के साथ-साथ मण्डी प्रवेश पर्ची क्रमांक, विक्र दिनांक, अनुबंध क्रमांक एवं विक्रय मात्रा तथा विक्रय दर, तौल पर्ची क्रमांक एवं तौल मात्रा, भुगतान पर्ची क्रमांक तथा कुल भुगतान राशि की जानकारियां दर्ज होगी। उन्होंने बताया कि ई-उपार्जन में पंजीकृत किसान द्वारा 26 मार्च से 26 मई तक की अवधि में ही मण्डियों में पात्रता की सीमा तक गेहूं का विक्रय करने पर ही मुख्यमंत्री कृषक उत्पादकता प्रोत्साहन राशि प्रदाय योग्य होगी। कृषकों को अवगत कराना होगा कि यदि वह योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते है तो इसी अवधि में मंडियों में भी उपार्जन केन्द्र के साथ-साथ उपज विक्रय कर सकते हैं। |
Thursday, March 29, 2018
मुख्यमंत्री कृषि समृद्धि योजना
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
आगामी विधानसभा निर्वाचन में मीडिया के दुरुपयोग पर नियंत्रण करने हेतु नवगठित एमसीएमसी समिति की बैठक सम्पन्न अनूपपुर 25 अगस्त 2018/ आगामी विधा...
-
चुनाव कार्य के लिए 1642 पद निर्माण की मंजूरी मंत्रि-परिषद के निर्णय अनुपपुर | 04-अप्रैल-2018 मुख्यमंत्री श्री श...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...

No comments:
Post a Comment