Thursday, March 29, 2018

परिवहन विभाग द्वारा 2812 करोड़ रूपए रिकार्ड राजस्व अर्जित

परिवहन विभाग द्वारा 2812 करोड़ रूपए रिकार्ड राजस्व अर्जित 
 
अनुपपुर | 29-मार्च-2018
 
 
    परिवहन विभाग द्वारा वर्ष 2017-18 में 28 मार्च तक ही निर्धारित लक्ष्य से अधिक राजस्व प्राप्त कर लिया गया है। वर्ष 2017-18 में लक्ष्य 2800 करोड़ रूपए के विरूद्ध परिवहन विभाग द्वारा दिनांक 28 मार्च को ही 2812 करोड़ रूपए राजस्व प्राप्त किया है।  उल्लेखनीय है कि वर्ष 2013-14 में 1598 करोड रूपए, वर्ष 2014-15 में 1864 करोड़ रूपए, वर्ष 2015-16 में 2073 करोड रूपए़, वर्ष 2016-17 में 2300 करोड़ रूपए और वर्ष 2017-18 में 2812 करोड़ रूपए राजस्व प्राप्त कर उपलब्धि दर्ज की है।
    क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अशोक नगर, गुना, पन्ना, शहडोल, सीधी और उमरिया द्वारा निर्धारित लक्ष्य समय सीमा में प्राप्त कर सराहनीय कार्य किया गया है। सीधी जिले ने सर्वाधिक राजस्व लगभग 53 प्रतिशत अधिक राजस्व प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त शहडोल जिले द्वारा क्रमशरू 50 प्रतिशत, पन्ना जिले द्वारा 48 प्रतिशत, अशोक नगर 45 प्रतिशत, गुना 45 प्रतिशत एवं उमरिया जिले द्वारा 44 प्रतिशत अधिक राजस्व अर्जित किया गया है।
गृह एवं परिवहन मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह द्वारा परिवहन आयुक्त डॉ. शैलेन्द्र श्रीवास्तव के अथक प्रयासों से रिकार्ड राजस्व अर्जित करने पर समस्त विभागीय अधिकारियों /कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। 

No comments:

Post a Comment

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें