| मार्च 2018 के अंतिम कार्य दिवसों में देयकों की प्रस्तुति एवं भुगतान हेतु कोषालय में व्यवस्था |
| अनुपपुर | 28-मार्च-2018 |
जिला कोषालय अधिकारी श्री नील कमल नर्रे ने बताया है कि आयुक्त कोष एवं लेखा ने मार्च 2018 के अंतिम सप्ताह में कोषालयों में देयकों की प्रस्तुति के संबंध में निर्देश जारी करते हुए कहा है कि समस्त आहरण अधिकारियों को ऑनलाईन बिल जनरेट तथा सबमिशन के लिये दी गई स्लिम सुविधा 31 मार्च को उपलब्ध नहीं रहेगी। समस्त आहरण अधिकारियों द्वारा ऑनलाईन जनरेट किये वाले सभी देयक 31 मार्च के पूर्व के अंतिम कार्य दिवस तक जनरेट कर सबमिट कर दिये जाये। उन्होंने बताया है कि अत्यन्त आवश्यक होने पर वित्त विभाग अथवा आयुक्त कोष एवं लेखा की अनुमति से केवल मैन्युअल देयक सीधे कोषालय पर स्वीकार किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि 31 मार्च 2018 अपरान्ह 6:00 बजे से ई-फाईल जनरेट होने होने की सुविधा बंद रहेगी। समस्म समस्त सेल्फ ड्राईंग अधिकारी (Self DDO) तथा (वन निर्माण विभाग) उपकोषालयों द्वारा उनके द्वारा जनरेट कर किये गये ई-चेक की इनवाइस उक्त समय के कम 30 मिनट पूर्व अर्थात 5:30 बजे तक जनरेट कर ली जाये। ई-भुगतान में कोई भी कठिनाई न हो इसके लिये C-SFMS में 31 मार्च को समस्त कोषालयों द्वारा ई-भुगतान से संबंधित कार्य अपरान्ह 6 बजे से पूर्व कर लिये जाये। आयुक्त कोष एवं लेखा ने समस्त आहरण अधिकारियों, बैंक संबंधी शाखाओं, वन एवं निर्माण विभाग के आहरण अधिकारियों को निर्देश सुनिश्चित किये है।
|
Wednesday, March 28, 2018
मार्च 2018 के अंतिम कार्य दिवसों में देयकों की प्रस्तुति एवं भुगतान हेतु कोषालय में व्यवस्था
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
बच्चे देश की धरोहर हैं, उनका समुचित पालन पोषण आवश्यक - विधानसभा दल सभापति ऊषा ठाकुर - अनुपपुर | 10-सितम्बर-2017 बच्...
-
जिले में अभी तक कुल 91.0 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज अनुपपुर | 26-जून-2018 अधीक्षक भू-अभिलेख अनूपपुर द्वारा दी गई जानका...
-
प्रदेश के 54 लाख विद्यार्थियो की मूलभूत दक्षताओं का आकलन दूरदर्शन से प्रसारित हो रहा विशेष कार्यक्रम अनुपपुर | 25-जून-2018 ...
-
निजी स्कूलों की पहली कक्षा में निःशुल्क प्रवेश के लिए 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित 5 जुलाई को ऑनलाइन लाटरी से मिलेगा निजी स्कूलों में...
-
न्यूनतम समर्थन मूल्य पर चना उपार्जन 200 क्विंटल तक हो सकेगा कलेक्टर्स को जारी किये गये निर्देश अनुपपुर | 06-जून-2018 ...

No comments:
Post a Comment