| समर्थन मूल्य पर खरीदी की प्रतिदिन करें समीक्षा - मुख्यमंत्री श्री चौहान |
| अनुपपुर | 28-मार्च-2018 |
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि समर्थन मूल्य पर कृषि उत्पादों के उपार्जन की व्यवस्थाओं की पारदर्शिता और जानकारी का व्यापक प्रचार-प्रसार करें। किसानों को फसल छन्ना लगाकर मंडी में लाने के लिये प्रेरित करें। दलहन और तिलहन की समर्थन मूल्य की राशि तीन दिनों में किसानों के बैंक खाते में जमा करायें। उपार्जन कार्य की प्रतिदिन समीक्षा करें। किसी भी सूचना अथवा समस्या की अनदेखी नहीं करें, तत्काल प्रतिक्रिया दें। जिला-स्तर पर कंट्रोल-रूम गठित करें। मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का लाभ किसानों को समर्थन मूल्य पर अथवा मंडी में उपज विक्रय करने पर भी मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि गेहूँ के लिये पिछले वर्ष के 200 रूपये 16 अप्रैल को और इस वर्ष के 265 रुपये 10 जून को एक साथ किसानों के बैंक खाते में जमा हो जायेंगे। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि किसानों के बैंक खातों का सत्यापन समय-सीमा में करवा लें और एसएमएस के द्वारा उन्हें सूचित भी किया जाये। श्री चौहान ने बताया कि इस वर्ष चना, मसूर और सरसों के लिये 100 रुपये प्रति क्विंटल के मान से अतिरिक्त राशि मिलेगी। उन्होंने कहा कि चना, मसूर और सरसों के लिये भावांतर में किया गया पंजीयन अब समर्थन मूल्य खरीदी के लिये परिवर्तित हो गया है। इस योजना में अब तक छूट गये किसान 31 मार्च तक पंजीयन करवा सकते हैं। वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान कलेक्टर श्री अजय शर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री सुनील जैन, अपर कलेक्टर डॉ. आर.पी.तिवारी सहित विभिन्न विभागों के जिला प्रमुख अधिकारी एन.आय.सी. अनूपपुर के वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग हाल में उपस्थित थे।
|
Wednesday, March 28, 2018
समर्थन मूल्य पर खरीदी की प्रतिदिन करें समीक्षा - मुख्यमंत्री श्री चौहान
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
भारतीय संस्कृति में प्रकृति के हर पहलू को सम्मान से जोड़ने की कोशिश की गई है - केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर नदी नदी है हर नदी...
-
बच्चों के सपनों को साकार करेगी राज्य सरकार - मुख्यमंत्री श्री चौहान मुख्यमंत्री ने 45 हजार 581 विद्यार्थियों को लेपटॉप के लिये ऑनलाइन दि...
-
मुख्यमंत्री ग्राम सड़क से जुड़े 6897 ग्राम 2660 करोड़ से 15 हजार 146 कि.मी सड़क तैयार अनुपपुर | 11-मई-2018 पंचायत एवं ग...
-
समर्थन मूल्य पर खरीदी की प्रतिदिन करें समीक्षा - मुख्यमंत्री श्री चौहान अनुपपुर | 28-मार्च-2018 मुख्यमंत्री श्...
-
अपराध से पीड़ित परिवार को अब मिलेगी 1 लाख रुपये प्रतिकर राशि अनुपपुर | 21-मार्च-2018 जेल मंत्री श्री अंतर सिंह आर्य ने...

No comments:
Post a Comment