| श्रमिक महासम्मेलन 17 अप्रैल से आयोजित होंगे - श्री चौहान |
| अनुपपुर | 28-मार्च-2018 |
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग में असंगठित श्रमिकों के कल्याण और सामाजिक सुरक्षा की योजना पर चर्चा करते हुए कहा कि रोडमेप बनाकर समय-सारणी अनुसार कार्रवाई करें। श्रमिकों के पंजीयन का कार्य सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ अभियान के रूप में एक अप्रैल से शुरु करें। पंजीयन में जनप्रतिनिधियों, स्वैच्छिक संस्थानों आदि का सहयोग प्राप्त करें। उन्होंने बताया कि जिन बीड़ी श्रमिकों का प्रोवीडेंटफंड नहीं कटता है, उनका भी इस योजना में पंजीयन होगा। योजना में आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से लिये जायेंगे। श्रमिक महासम्मेलन में पंजीबद्ध श्रमिकों को हितलाभ दिये जायेंगे। ये महासम्मेलन आगामी 17 अप्रैल से 31 मई के मध्य जिला स्तर पर आयोजित होंगे। इस योजना के संबंध में 31 मार्च को मुख्यमंत्री स्वयं प्रदेशवासियों को संबोधित करेंगे। वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान कलेक्टर श्री अजय शर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री सुनील जैन, अपर कलेक्टर डॉ. आर.पी.तिवारी सहित विभिन्न विभागों के जिला प्रमुख अधिकारी एन.आय.सी. अनूपपुर के वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग हाल में उपस्थित थे।
|
Wednesday, March 28, 2018
श्रमिक महासम्मेलन 17 अप्रैल से आयोजित होंगे - श्री चौहान
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
भारतीय संस्कृति में प्रकृति के हर पहलू को सम्मान से जोड़ने की कोशिश की गई है - केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर नदी नदी है हर नदी...
-
बच्चों के सपनों को साकार करेगी राज्य सरकार - मुख्यमंत्री श्री चौहान मुख्यमंत्री ने 45 हजार 581 विद्यार्थियों को लेपटॉप के लिये ऑनलाइन दि...
-
नगरीय एवं पंचायत निर्वाचन के परिणाम घोषित अनुपपुर | 07-अगस्त-2018 उपजिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर डॉ. ...
-
मुख्यमंत्री ग्राम सड़क से जुड़े 6897 ग्राम 2660 करोड़ से 15 हजार 146 कि.मी सड़क तैयार अनुपपुर | 11-मई-2018 पंचायत एवं ग...
-
समर्थन मूल्य पर खरीदी की प्रतिदिन करें समीक्षा - मुख्यमंत्री श्री चौहान अनुपपुर | 28-मार्च-2018 मुख्यमंत्री श्...

No comments:
Post a Comment