| ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम पर खर्च होंगे 273 करोड़ |
| अनुपपुर | 28-मार्च-2018 |
मध्यप्रदेश की ग्रामीण बसाहटों में अगले वित्तीय वर्ष 2018-19 के दौरान राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम पर 273 करोड़ 82 लाख रूपये की विभिन्न जल प्रदाय योजनाओं का क्रियान्वयन होगा। इस राशि में 140 करोड़ रूपये केन्द्रांश और 133 करोड़ 62 लाख रूपये राज्यांश का प्रावधान रहेगा।
इसके अलावा, मध्यप्रदेश सरकार ने भी सुचारू पेयजल व्यवस्था के लिए 534 करोड़ 73 लाख रूपये का प्रावधान अगले वित्तीय वर्ष के बजट में किया है। मध्यप्रदेश जल निगम के लिए 1395 करोड़ रूपये का प्रावधान उपलब्ध करवाया गया है। प्रदेश की ग्रामीण बसाहटों में पेयजल प्रदाय का स्तर निर्धारित है। हैण्डपम्प योजनाओं से 55 लीटर प्रति व्यक्ति प्रति दिन और नल जल योजनाओं से 70 लीटर प्रति व्यक्ति प्रति दिन निर्धारित है। पेयजल स्तर की निर्धारित मात्रा को बढ़ाने के प्रयास किये जा रहे हैं। प्रदेश की अधिकांश ग्रामीण जल प्रदाय योजनाएं भू-गर्भीय जल स्त्रोतों, मुख्यतरू नलकूपों पर आधारित हैं। वर्तमान में अधिकाधिक मात्रा में नलजल योजनाओं का क्रियान्वयन कर घरेलू नल कनेक्शन के माध्यम से ग्रामीण आबादी को पेयजल उपलब्ध करवाने के कार्य को प्राथमिकता दी जा रही है। |
Wednesday, March 28, 2018
ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम पर खर्च होंगे 273 करोड़
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
ईव्हीएम की एफएलसी आज मास्टर टेªनर्स को उपस्थिति के निर्देश अनूपपुर 26 नवम्बर 2014/ ईव्हीएम की एफएलसी के दौरान अपनाई जाने वाली प्रक्रि...
-
न्यूनतम समर्थन मूल्य पर चना उपार्जन 200 क्विंटल तक हो सकेगा कलेक्टर्स को जारी किये गये निर्देश अनुपपुर | 06-जून-2018 ...
-
आदर्श आचरण संहिता के समय मीडिया से अपेक्षित आचरण के सम्बंध में प्रेस वार्ता आज 4 अक्टूबर को अनूपपुर 3 अक्टूबर 2018/ आगामी विधानसभा निर्वाचन-...
-
निजी स्कूलों की पहली कक्षा में निःशुल्क प्रवेश के लिए 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित 5 जुलाई को ऑनलाइन लाटरी से मिलेगा निजी स्कूलों में...
-
खुलें में शौच से मुक्त गांव की परिकल्पना को सकार करने अभियान से जुडे छात्र-छात्राएं अनुपपुर | 18-जुलाई-2018 स...

No comments:
Post a Comment