| "मुख्यमंत्री कल्याणी सहायता योजना" शुरू करने को मंजूरी |
| अनुपपुर | 28-मार्च-2018 |
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में गत दिवस सम्पन्न हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में मंत्रि-परिषद ने प्रदेश की विधवाओं के प्रति सम्मान प्रदर्शित करने तथा उन्हें शासकीय योजनाओं का लाभ देने के लिए शासकीय शब्दावली में "विधवा" की जगह "कल्याणी" कहे जाने का निर्णय लिया। इसी के साथ कल्याणी विवाह को प्रोत्साहित करने तथा प्रदेश की सभी विधवाओं की आर्थिक सुरक्षा के लिए पेंशन देने की "मुख्यमंत्री कल्याणी सहायता योजना" शुरू करने को मंजूरी दी। इसमें कल्याणी विवाह प्रोत्साहन के लिए दो लाख रूपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। कल्याणी की आर्थिक सुरक्षा के लिए 18 से 79 वर्ष तक प्रति माह 300 रूपये तथा 80 वर्ष से अधिक उम्र होने पर प्रति माह 500 रूपये पेंशन देने की स्वीकृति भी दी गई।
|
Wednesday, March 28, 2018
"मुख्यमंत्री कल्याणी सहायता योजना" शुरू करने को मंजूरी
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
भारतीय संस्कृति में प्रकृति के हर पहलू को सम्मान से जोड़ने की कोशिश की गई है - केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर नदी नदी है हर नदी...
-
बच्चों के सपनों को साकार करेगी राज्य सरकार - मुख्यमंत्री श्री चौहान मुख्यमंत्री ने 45 हजार 581 विद्यार्थियों को लेपटॉप के लिये ऑनलाइन दि...
-
नगरीय एवं पंचायत निर्वाचन के परिणाम घोषित अनुपपुर | 07-अगस्त-2018 उपजिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर डॉ. ...
-
मुख्यमंत्री ग्राम सड़क से जुड़े 6897 ग्राम 2660 करोड़ से 15 हजार 146 कि.मी सड़क तैयार अनुपपुर | 11-मई-2018 पंचायत एवं ग...
-
समर्थन मूल्य पर खरीदी की प्रतिदिन करें समीक्षा - मुख्यमंत्री श्री चौहान अनुपपुर | 28-मार्च-2018 मुख्यमंत्री श्...

No comments:
Post a Comment