| चना, मसूर एवं सरसों का पंजीयन 31 मार्च तक |
| अनुपपुर | 28-मार्च-2018 |
राज्य शासन द्वारा रबी 2017-18 की चना, मसूर एवं सरसों का पंजीयन कराने की अंतिम तिथि 31 मार्च नियत की गई है। शासन द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी कार्य केन्द्रो पर नाफेड के मार्कफेड एवं नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा 10 अप्रैल से 31 मई तक खरीदी कार्य किया जाएगा।
राज्य सरकार द्वारा चना का समर्थन मूल्य 4400 रूपए, मसूर 4250 रूपए, सरसो 4000 रूपए प्रति क्विंटल पर खरीदी कार्य किया जाएगा। मुख्यमंत्री किसान समृद्वि योजना के अंतर्गत चना, मसूर एवं सरसो के समर्थन मूल्य के अतिरिक्त पंजीकृत किसानों को प्रति क्विंटल सौ रूपए दिए जाएंगे। किसान भाईयों से आग्रह किया गया है कि यदि उन्होंने अपना पंजीयन अभी तक नही कराया है तो शीघ्र ही निकटतम खरीदी केन्द्र या मंडी में चना, मसूर, सरसो का पंजीयन 31 मार्च तक अवश्य कराएं। तीनों फसलों के समस्त पंजीयन न्यूनतम समर्थन मूल्य के प्रयोजन हेतु पंजीयन मान्य किए जाएंगे। प्रदेश के 3500 पेक्स तथा 257 कृषि उपज मंडियों में चना, मसूर एवं सरसों का पंजीयन कार्य नियत अवधि तक किया जाएगा। |
Wednesday, March 28, 2018
चना, मसूर एवं सरसों का पंजीयन 31 मार्च तक
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
ईव्हीएम की एफएलसी आज मास्टर टेªनर्स को उपस्थिति के निर्देश अनूपपुर 26 नवम्बर 2014/ ईव्हीएम की एफएलसी के दौरान अपनाई जाने वाली प्रक्रि...
-
न्यूनतम समर्थन मूल्य पर चना उपार्जन 200 क्विंटल तक हो सकेगा कलेक्टर्स को जारी किये गये निर्देश अनुपपुर | 06-जून-2018 ...
-
आदर्श आचरण संहिता के समय मीडिया से अपेक्षित आचरण के सम्बंध में प्रेस वार्ता आज 4 अक्टूबर को अनूपपुर 3 अक्टूबर 2018/ आगामी विधानसभा निर्वाचन-...
-
निजी स्कूलों की पहली कक्षा में निःशुल्क प्रवेश के लिए 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित 5 जुलाई को ऑनलाइन लाटरी से मिलेगा निजी स्कूलों में...
-
खुलें में शौच से मुक्त गांव की परिकल्पना को सकार करने अभियान से जुडे छात्र-छात्राएं अनुपपुर | 18-जुलाई-2018 स...

No comments:
Post a Comment