| सौभाग्य योजना के साथ स्किल इण्डिया की सशक्त भागीदारी |
| लाइनमेन और हेल्पर की ट्रेनिंग का शुभारंभ |
| अनुपपुर | 28-मार्च-2018 |
प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना "सौभाग्य" के सफल क्रियान्वयन के लिये केन्द्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता विभाग और ऊर्जा मंत्रालय ने मिलकर ट्रेनिंग प्रोग्राम की शुरूआत की। कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान और ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री आर.के. सिंह ने 6 राज्यों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
प्रमुख सचिव ऊर्जा श्री आई.सी.पी. केसरी ने कहा कि सौभाग्य योजना में 31 लाख घरों तक बिजली पहुँचाना है। अभी तक 11 लाख 70 हजार घरों तक बिजली पहुँचाई जा चुकी है। उन्होंने बताया कि दिसम्बर तक लक्ष्य पूरा कर लिया जायेगा। श्री केसरी ने बताया कि पूरे प्रदेश में लगभग 1700 बिजली कारीगरों की जरूरत पड़ेगी। प्रमुख सचिव तकनीकी शिक्षा श्री संजय बंदोपाध्याय ने बताया कि लाइनमेन और हेल्पर की ट्रेनिंग मुख्यमंत्री कौशल संवर्धन और कौशल्या योजना में दी जायेगी। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण दिलवाया जायेगा। योजना में पहले चरण में सौभाग्य योजना से संबंधित कार्यों में लगे लगभग 1592 कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जायेगा। प्रत्येक जिला मुख्यालय में इन कर्मचारियों को 30-30 के बैच में विद्युत संयोजन एवं विद्युत संबंधी अन्य कार्यों का प्रशिक्षण दिया जायेगा। इसमें बाहृय स्रोतों से नियुक्त कर्मचारी एवं पंजीकृत ठेकेदारों के कर्मचारी शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि सौभाग्य योजना में पूरे देश में 4 करोड़ 4 लाख घरों तक बिजली पहुँचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रशिक्षण कार्यक्रम एक साथ मध्यप्रदेश के साथ ही उड़ीसा, झारखण्ड, उत्तर प्रदेश, बिहार और आसाम में शुरू किया गया। |
Wednesday, March 28, 2018
सौभाग्य योजना के साथ स्किल इण्डिया की सशक्त भागीदारी
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
भारतीय संस्कृति में प्रकृति के हर पहलू को सम्मान से जोड़ने की कोशिश की गई है - केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर नदी नदी है हर नदी...
-
बच्चों के सपनों को साकार करेगी राज्य सरकार - मुख्यमंत्री श्री चौहान मुख्यमंत्री ने 45 हजार 581 विद्यार्थियों को लेपटॉप के लिये ऑनलाइन दि...
-
नगरीय एवं पंचायत निर्वाचन के परिणाम घोषित अनुपपुर | 07-अगस्त-2018 उपजिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर डॉ. ...
-
मुख्यमंत्री ग्राम सड़क से जुड़े 6897 ग्राम 2660 करोड़ से 15 हजार 146 कि.मी सड़क तैयार अनुपपुर | 11-मई-2018 पंचायत एवं ग...
-
समर्थन मूल्य पर खरीदी की प्रतिदिन करें समीक्षा - मुख्यमंत्री श्री चौहान अनुपपुर | 28-मार्च-2018 मुख्यमंत्री श्...

No comments:
Post a Comment