| वनाधिकार पट्टों के लम्बित मामले अगस्त तक होंगे निराकृत |
| अनुपपुर | 28-मार्च-2018 |
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने वनाधिकार पट्टों के लंबित मामलों को उच्चस्तरीय समिति द्वारा परीक्षण करवा कर अगस्त माह तक निराकृत करने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को संयुक्त रूप से अनुसूचित जनजाति वर्ग के व्यक्तियों पर मामूली अपराध के प्रकरणों को समाप्त करने के लिये उनकी संवीक्षा कर राज्य स्तर पर प्रस्ताव भेजने को कहा है। उन्होंने कहा कि वनाधिकार के लंबित मामलों को निराकृत करने के लिये मंत्रिमंडल उप-समिति गठित करने की कार्रवाई करें। श्री चौहान ने कहा कि वनाधिकार प्रकरणों की संभाग-स्तर पर आयुक्त एवं मुख्य वनसंरक्षक द्वारा संयुक्त रूप से समीक्षा की जाये। जिला-स्तर पर कलेक्टर और वनमंडलाधिकारी संयुक्त रूप से मौका-मुआयना कर प्रकरणों की समीक्षा करें। मुख्यमंत्री ने प्रकरणों का अगस्त माह तक अंतिम रूप से निराकरण किये जाने के निर्देश दिये हैं। वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान कलेक्टर श्री अजय शर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री सुनील जैन, अपर कलेक्टर डॉ. आर.पी.तिवारी सहित विभिन्न विभागों के जिला प्रमुख अधिकारी एन.आय.सी. अनूपपुर के वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग हाल में उपस्थित थे।
|
Wednesday, March 28, 2018
वनाधिकार पट्टों के लम्बित मामले अगस्त तक होंगे निराकृत
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
भारतीय संस्कृति में प्रकृति के हर पहलू को सम्मान से जोड़ने की कोशिश की गई है - केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर नदी नदी है हर नदी...
-
बच्चों के सपनों को साकार करेगी राज्य सरकार - मुख्यमंत्री श्री चौहान मुख्यमंत्री ने 45 हजार 581 विद्यार्थियों को लेपटॉप के लिये ऑनलाइन दि...
-
नगरीय एवं पंचायत निर्वाचन के परिणाम घोषित अनुपपुर | 07-अगस्त-2018 उपजिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर डॉ. ...
-
मुख्यमंत्री ग्राम सड़क से जुड़े 6897 ग्राम 2660 करोड़ से 15 हजार 146 कि.मी सड़क तैयार अनुपपुर | 11-मई-2018 पंचायत एवं ग...
-
समर्थन मूल्य पर खरीदी की प्रतिदिन करें समीक्षा - मुख्यमंत्री श्री चौहान अनुपपुर | 28-मार्च-2018 मुख्यमंत्री श्...

No comments:
Post a Comment