| ग्राम धनपुरी एवं विकासखंड पुष्पराजगढ़ में कृषक प्रशिक्षण का आयोजन संपन्न |
| अनुपपुर | 15-मार्च-2018 |
कृषि विज्ञान केन्द्र, अमरकंटक द्वारा ग्राम धनपुरी व मजीठा विकासखण्ड पुष्पराजगढ़ में कृषक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जो मुख्य रूप सें ग्रीष्म कालीन गहरी जुताई व जैव रोग नियंत्रक कारकों का ग्रीष्म कालीन सब्जी फसलो मे महत्व विषय पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सूर्यकांत नागरे विशेषज्ञ, शस्य विज्ञान, कृषि विज्ञान केन्द्र, अमरकंटक, जिला-अनूपपुर ने ग्रीष्म कालीन गहरी जुताई के पर चर्चा करते हुये कृषकों को ग्रीष्म कालीन जुताई के लाभ पर विस्तार से अवगत कराया। श्री नागरे द्वारा अवगत कराया कि ग्रीष्म कालीन गहरी जुताई 3 वर्ष में एक बार करने से फसल उत्पादन में वृद्धि के साथ कीट व बिमारी के प्रकोप में कमी आती है।
अनिल कुरमी विशेषज्ञ, फसल सुरक्षा कृषि विज्ञान केन्द्र, अमरकंटक, जिला- अनूपपुर ने रासायनिक खेती का मानव स्वास्थ्य पर हो रहे दुष्प्रभाव पर चर्चा करते हुये जैव कीटनाशक व रोग नाशक का कृषि में महत्व पर विस्तार से चर्चा करते हुये जैविक कीटनाशक बनाने की विधि, सिद्धांत, उपयोग विधि की जानकारी दी। अनिल कुरमी द्वारा किसानो को जैविक सब्जी उत्पादन हेतु प्रेरित करते हुये दैनिक जीवन में उपयोग की सलाह दी गई। कार्यक्रम के दौरान ग्राम धनपुरी व मजीठा के 45 से अधिक कृषकों ने भाग लिया। |
Thursday, March 15, 2018
ग्राम धनपुरी एवं विकासखंड पुष्पराजगढ़ में कृषक प्रशिक्षण का आयोजन संपन्न
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
आगामी विधानसभा निर्वाचन में मीडिया के दुरुपयोग पर नियंत्रण करने हेतु नवगठित एमसीएमसी समिति की बैठक सम्पन्न अनूपपुर 25 अगस्त 2018/ आगामी विधा...
-
चुनाव कार्य के लिए 1642 पद निर्माण की मंजूरी मंत्रि-परिषद के निर्णय अनुपपुर | 04-अप्रैल-2018 मुख्यमंत्री श्री श...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...

No comments:
Post a Comment