| खतरनाक खदानों से अवैध उत्खनन को तत्काल बंद करायें-कमिश्नर |
| अनुपपुर | 15-मार्च-2018 |
कमिश्नर शहडोल संभाग श्री रजनीश श्रीवास्तव ने शहडोल संभाग के सभी खनिज अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि शहडोल संभाग में खतरनाक खदानों में अवैध उत्खनन को तत्काल बंद करायें। कमिश्नर ने निर्देश दिये हैं कि शहडोल संभाग की ऐसी खदानें जहां पूर्व में दुर्घटनाएं हो चुकी हैं तथा जहां दुर्घटना होने की संभावनाएं हैं ऐसी सभी खदानों को चिन्हित करें, जिन खदानों को फीलिंग करने की आवश्यकता हो उनकी फीलिंग करायें तथा ऐसी खतरनाक खदानों से खनिज के अवैध उत्खनन को तत्काल बंद करायें। कमिश्नर ने निर्देश दिये हैं कि शहडोल संभाग में खनिज के खतरनाक खदानों में किसी भी स्थिति में दुर्घटनाएं नहीं होना चाहिए तथा जनहानि नहीं होनी चाहिए। कमिश्नर ने सभी खनिज अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि वे अवैध खनिज के उत्खनन, परिवहन तथा भण्डारण को रोकने के लिये हर समय अलर्ट रहें तथा इस कार्य में लिप्त लोगों के विरूद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। कमिश्नर शहडोल संभाग श्री रजनीश श्रीवास्तव ने उक्त निर्देश मंगलवार को खनिज विभाग की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिये। कमिश्नर ने निर्देश दिये हैं कि सभी खनिज अधिकारी अपने क्षेत्र में खतरनाक माईनिंग साईडों को चिन्हित करें तथा उनकी फीलिंग करायें। आवश्यकता होने पर ऐसे माईनिंग की बैरीकेटिंग भी करायें। बैठक में खनिज अधिकारी अनूपपुर ने बताया कि अनूपपुर में डीएमएफ मद से वर्ष 2016-17 में 34 करोड रूपये के 497 निर्माण कार्य स्वीकृत किये गये थे वहीं वर्ष 2017-18 में 22 करोड़ रूपये की राशि डीएमएफ मद में प्राप्त हुई है जिसके निर्माण कार्य स्वीकृत किये जा रहे हैं। समीक्षा के दौरान कमिश्नर ने निर्देश दिये कि डीएमएफ मद के निर्माण कार्य निर्धारित मापदण्ड के अनुसार स्वीकृत होना चाहिए तथा उच्च गुणवत्ता के होने चाहिए। कमिश्नर ने निर्देश दिये कि डीएमएफ के कार्यों में गुणवत्ता का पूर्णतः ध्यान रखा जाये तथा निर्माण कार्य पूर्णतः सुचिता एवं पारदर्शिता के साथ पूर्ण कराये जायें। बैठक में संयुक्त आयुक्त श्री जे.के. जैन, खनिज अधिकारी शहडोल सुश्री फरहत जहां, खनिज अधिकारी अनूपपुर श्री पन्द्रे एवं अन्य अधिकारी गण उपस्थित थे।
|
Thursday, March 15, 2018
खतरनाक खदानों से अवैध उत्खनन को तत्काल बंद करायें-कमिश्नर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद अनूपुपर के ग्राम पंचायत छोहरी के रोजगार सहायक को शौचालय निर्माण कार्य नही कराये जाने पर शोकॉज नोटिस अनुपपुर | 14-जून-2018 ...
-
शिक्षकों की भर्ती हेतु विशेष जॉब फेयर आज अनुपपुर | 09-अगस्त-2018 जिला रोजगार अधिकारी श्रीमती सीमा वर्मा ने बताया...
-
सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर मृतक की पत्नी को 15 हजार रुपए मंजूर - अनुपपुर | 08-सितम्बर-2017 कलेक्टर श्री अजय ...
-
आदर्श आचरण संहिता के समय मीडिया से अपेक्षित आचरण के सम्बंध में प्रेस वार्ता आज 4 अक्टूबर को अनूपपुर 3 अक्टूबर 2018/ आगामी विधानसभा निर्वाचन-...
-
पूर्व सेवानिवृत्त पेंशन भोगियों और परिवार पेंशन भोगियों की पेंशन का पुनरीक्षण वित्त विभाग ने जारी किये निर्देश अनुपपुर | 12-जून-2018 ...

No comments:
Post a Comment