| "सफलता की कहानी" समेकित प्रयास से समेकित विकास |
| जल संरक्षण में समुदाय आया आगे |
| अनुपपुर | 15-मार्च-2018 |
इस बात को अनूपपुर जिले के विकासखंड पुष्पराजगढ़ अंतर्गत स्थित ग्राम पंचायत अमदरी के ग्रामीण समझकर आत्मसात कर चुके हैं। प्रकृति की गोद में बसा ग्राम अमदरी पहाड़ी क्षेत्र है। वर्षा ही यहां के निवासियों के लिए जल प्रदाय का मुख्य स्त्रोत है। गर्मियों में अक्सर ही पानी की समस्या से यहां के लोगों को जूझना पड़ता था। जन अभियान परिषद जिसने की जिले में कई जगह जल के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए लोगों को जागरूक एवं जन सहयोग से बोरी बंधान, जल रोको अभियान चलाने के साथ-साथ जनमानस को जल के उपयोग, प्रबंधन एवं विश्वव्यापी जल समस्या के बारे में जागरूक करते रहे हैं। उनके विकासखंड पुष्पराजगढ़ के समन्वयक श्री बृजेन्द्र मिश्रा ने बताया कि ग्राम अमदरी के ग्रामीण, जल के महत्व के प्रति बहुत जागरूक हैं। अमदरी में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्यों को वहां के आदिवासी भाई एवं बहनों का सम्पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति अमदरी के अध्यक्ष श्री गोपिका प्रसाद तिवारी, सरपंच उर्मिला सिंह, पूर्व सरपंच श्री राममिलन सिंह, रामकली बाई, रानी बाई, देवेन्द्र सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहयोग प्रदान कर जल संरक्षण का कार्य किया। समेकित प्रयास से ही समेकित विकास संभव है। अमदरी के ग्रामीण इस दिशा में सदैव प्रयासरत हैं।
सहभागिता ही प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्धन का सर्वोत्तम तरीका
कलेक्टर श्री अजय शर्मा ने ग्रामवासियों के इस उत्कृष्ट प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि सामुदायिक सहभागिता ही प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्धन का सर्वोत्तम तरीका है। हम सब प्रकृति के ऋणी है। अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर ही हम इस ऋण से मुक्त हो सकते हैं। |
Thursday, March 15, 2018
"सफलता की कहानी"समेकित प्रयास से समेकित विकास
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
आगामी विधानसभा निर्वाचन में मीडिया के दुरुपयोग पर नियंत्रण करने हेतु नवगठित एमसीएमसी समिति की बैठक सम्पन्न अनूपपुर 25 अगस्त 2018/ आगामी विधा...
-
चुनाव कार्य के लिए 1642 पद निर्माण की मंजूरी मंत्रि-परिषद के निर्णय अनुपपुर | 04-अप्रैल-2018 मुख्यमंत्री श्री श...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...

No comments:
Post a Comment