| अनूपपुर जिले के 5 केन्द्राध्यक्षों को कमिश्नर ने जारी किया कारण बताओ नोटिस |
| मामला परीक्षा केन्द्रों की मॉनीटरिंग में उदासीनता का |
| अनुपपुर | 15-मार्च-2018 |
कमिश्नर शहडोल संभाग श्री रजनीश श्रीवास्तव द्वारा माध्यमिक शिक्षा मण्डल मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा आयोजित हायर सेकेण्ड्री एवं हाई स्कूल की वार्षिक परीक्षाओं के दौरान परीक्षा केन्द्रों में उड़नदस्ता दल द्वारा नकल प्रकरण बनाये जाने की घटनाओं को अति गंभीरता से लिया गया है तथा संबंधित परीक्षा केन्द्रों के केन्द्राध्यक्षों को कमिश्नर द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी कर नियत तिथि तक जबाब तलब किया गया है। कमिश्नर द्वारा अनूपपुर जिले के परीक्षा केंद्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करौंदी विकास खण्ड पुष्पराजगढ़ के केंद्राध्यक्ष प्राचार्य श्री आर.बी.प्रसाद, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खांटी के केंद्राध्यक्ष व्याख्याता श्री आर.पी.गौतम, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मॉडल पुष्पराजगढ़ के केंद्राध्यक्ष व्याख्याता श्री के.के.दुबे, केद्राध्यक्ष शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भेजरी के केंद्राध्यक्ष श्री ए.पी.सोनी एवं केद्राध्यक्ष शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दमेंहड़ी प्राचार्य श्री एच.एल.बहेलिया को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में कमिश्नर द्वारा कहा गया है कि आपको माध्यमिक शिक्षा मण्डल मध्यप्रदेश भोपाल की परीक्षा 2017-18 हेतु केन्द्राध्यक्ष नियुक्त किया गया है। आपके परीक्षा केन्द्रों में जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा नकल प्रकरण बनाये गये हैं, ऐसा प्रतीत होता है कि आपके द्वारा माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा दिये गये निर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा है तथा परीक्षा जैसे संवेदनशील मामलें में लापरवाही की जा रही है। आपका उपरोक्त कृत्य मध्यप्रदेश मान्यता प्राप्त परीक्षा अधिनियम 1937 की धारा डी की श्रेणी में आता है। अतः उक्त कृत्य के लिये क्यों न आपके विरूद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाये। आप अपना प्रति उत्तर निर्धारित तिथि को कमिश्नर के समक्ष प्रस्तुत करें। प्रति उत्तर समय सीमा में अथवा संतोषजनक प्राप्त नहीं होने की दशा में एक तरफा कार्यवाही की जायेगी।
|
Thursday, March 15, 2018
अनूपपुर जिले के 5 केन्द्राध्यक्षों को कमिश्नर ने जारी किया कारण बताओ नोटिस
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
निर्माण एजेंसियां कार्य के दौरान नल जल योजनाओं के संबंध मे रखे विशेष सावधानी- श्री शर्मा अनूपपुर 1 मई 2018/ कलेक्टर श्री अजय शर्मा...

No comments:
Post a Comment