| मुख्यमंत्री ग्राम सड़क से जुड़े 6897 ग्राम |
| 2660 करोड़ से 15 हजार 146 कि.मी सड़क तैयार |
| अनुपपुर | 11-मई-2018 |
पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री गोपाल भार्गव ने कहा है कि राज्य सरकार द्वारा आदिवासी क्षेत्र में 250 तक तथा सामान्य क्षेत्रों में 500 तक की आबादी वाले सभी ग्रामों को बारहमासी सड़कों से जोड़ दिया गया है। वर्ष 2010-11 से प्रारंभ मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना में 2660 करोड़ रुपये के व्यय से 6897 ग्रामों को सड़क सम्पर्क का लाभ प्राप्त हुआ है। इसके लिये 15 हजार 146 किलोमीटर सड़कों का निर्माण करवाया गया है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की तर्ज पर मध्यप्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना का क्रियानवयन किया गया। इस योजना में 51 जिलों में 9109 ग्रामों को बारहमासी ग्रेवल सड़कों से जोड़ने का लक्ष्य है।
मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना में वर्ष 2011-12 में 252 करोड़ रुपये के व्यय से 790 कि.मी., वर्ष 2012-13 में 794 करोड़ रुपये के व्यय से 3876 कि.मी., वर्ष 2013-14 में 627 करोड़ रुपये के व्यय से 5838 कि.मी., वर्ष 2014-15 में 438 करोड़ के व्यय से 1967 कि.मी., वर्ष 2015-16 में 184 करोड़ रुपये की लागत से 1353 कि.मी., वर्ष 2016-17 में 196 करोड़ रुपये की लागत से 568 कि.मी. तथा वर्ष 2017-18 में 110 करोड़ रुपये की लागत से 754 कि.मी. सड़क मार्ग का निर्माण किया जा चुका है। इस प्रकार प्रदेश के 6853 सड़क मार्ग बनकर तैयार हो चुके हैं। |
Friday, May 11, 2018
मुख्यमंत्री ग्राम सड़क से जुड़े 6897 ग्राम
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
आगामी विधानसभा निर्वाचन में मीडिया के दुरुपयोग पर नियंत्रण करने हेतु नवगठित एमसीएमसी समिति की बैठक सम्पन्न अनूपपुर 25 अगस्त 2018/ आगामी विधा...
-
चुनाव कार्य के लिए 1642 पद निर्माण की मंजूरी मंत्रि-परिषद के निर्णय अनुपपुर | 04-अप्रैल-2018 मुख्यमंत्री श्री श...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...

No comments:
Post a Comment