| 17 मई को मुख्यमंत्री का संभाग स्तरीय कार्यक्रम शहडोल में प्रस्तावित |
| अनुपपुर | 11-मई-2018 |
प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का 17 मई 2018 को शहडोल संभाग में प्रवास प्रस्तावित है। प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान सोहागपुर विकास खण्ड के ग्राम लालपुर में प्रस्तावित चरणपादुका वितरण कार्यक्रम एवं असंगठित मजदूरों को हितलाभों के वितरण के लिये आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस वृहद कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में कलेक्टर शहडोल श्री नरेशपाल की उपस्थिति में आज कलेक्टर कार्यालय के सभागार में जनप्रतिनिधियों एवं विभागीय अधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में पूर्व मंत्री एवं विधायक जैतपुर श्री जयसिंह मरावी, अध्यक्ष जिला पंचायत श्री नरेंद्र मरावी, अध्यक्ष बैगा विकास प्राधिकरण श्री रामलाल बैगा, अध्यक्ष नगर पालिका श्रीमती उर्मिला कटारे, पुलिस अधीक्षक श्री सुषांत सक्सेना एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि 17 मई को मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के लिये कार्यक्रम स्थल की समुचित साफ-सफाई की जाये। कार्यक्रम स्थल में बेरीकेंटिंग आदि की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाये साथ ही विद्युत व्यवस्थाएं व अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जायें। कलेक्टर ने निर्देश दिये कि कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले व्यक्तियों के लिये पेयजल आदि की समुचित व्यवस्थाएं की जायें। बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिये कि कार्यक्रम में हितलाभों के वितरण के लिये स्टॉल लगाये जायेंगें, इसके लिये सभी आवश्यक तैयारियां की जाये। कार्यक्रम स्थल पर स्टॉल एवं प्रदर्षनियां भी लगाया जाना सुनिश्चित किया जाये।
|
Friday, May 11, 2018
17 मई को मुख्यमंत्री का संभाग स्तरीय कार्यक्रम शहडोल में प्रस्तावित
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
निर्माण एजेंसियां कार्य के दौरान नल जल योजनाओं के संबंध मे रखे विशेष सावधानी- श्री शर्मा अनूपपुर 1 मई 2018/ कलेक्टर श्री अजय शर्मा...

No comments:
Post a Comment