विचारों को सकारात्मक बनाने के लिए अल्पविराम कार्यक्रम के होंगे आयोजन
अनुपपुर 11 मई 2018/ शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के व्यवहार एवं विचारों को और अधिक सकारात्मक करने के लिए आनंद विभाग द्वारा अल्पविराम कार्यक्रम की पहल की गयी है। आनंद विभाग के ज़िला नोडल अधिकारी श्री प्रवीण फ़ुलपगारे ने ज़िले के अंदर कार्यरत समस्त विभागो पुलिस, ज़िला पंचायत, जनपद पंचायत, वन, कृषि, जनजातीय कार्य, महिला एवं बाल विकास , स्वास्थ्य, नगरपालिका, शहरी विकास अभिकरण आदि से आग्रह किया है कि शासन की मंशानुसार विभाग की प्रत्येक कार्यशाला /मीटिंग मे अल्पविराम के सत्र को अनिवार्य रूप से शामिल करे। आपने कहा समस्त विभाग अपने अधीनस्थ कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अल्पविराम से जोड़ने के लिए राज्य आनंद संस्थान भोपाल से प्रशिक्षित आनंदम सहयोगी डॉ योगेश दीक्षित एवं श्री सतीश तिवारी से साथ परामर्श कर अल्पविराम कार्यक्रम के आयोजन हेतु कैलंडर बनाकर अवगत कराएं।

No comments:
Post a Comment