| जिले में अब तक 230352 असंगठित श्रमिकों के हो चुके हैं पंजीयन |
| अनुपपुर | 11-मई-2018 |
कलेक्टर श्री अजय शर्मा ने असंगठित श्रमिकों के पंजीयन के कार्य की समीक्षा करते हुए कहा कि शासन के निर्देशानुसार आवेदनो का सत्यापन सेल्फ डेक्लरेशन के आधार पर किया जाना है। इस आधार पर प्राप्त आवेदनो को सत्यापित कर पंजीयन का कार्य तत्परता से करे। इस कार्य मे कोई भी लापरवाही करने पर नियमानुसार कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जावेगी। उल्लेखनीय है कि अनूपपुर मे अब तक 296650 आवेदन प्राप्त हुए हैं जिनमे 230352 आवेदनो का सत्यापन कर पंजीयन किया जा चुका है। जनपद कोतमा मे 21335, जनपद जैतहरी मे 61597, जनपद अनूपपुर मे 29683, जनपद पुष्पराजगढ़ मे 111509 के साथ नगरपालिका कोतमा मे 1523, पसान मे 605, बिजुरी मे 1283, अनूपपुर मे 1567, अमरकंटक मे 509 एवं जैतहरी मे अब तक 741 आवेदको का पंजीयन किया जा चुका है।
कलेक्टर श्री अजय शर्मा ने जिले के निवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या मे पंजीयन कराकर इस योजना से लाभ प्राप्त करे। आपने समस्त संबन्धित अधिकारियों को इस योजना का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिये हैं ताकि कोई भी पात्र असंगठित श्रमिक पंजीयन से वंचित न हो। |
Friday, May 11, 2018
जिले में अब तक 230352 असंगठित श्रमिकों के हो चुके हैं पंजीयन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
आगामी विधानसभा निर्वाचन में मीडिया के दुरुपयोग पर नियंत्रण करने हेतु नवगठित एमसीएमसी समिति की बैठक सम्पन्न अनूपपुर 25 अगस्त 2018/ आगामी विधा...
-
चुनाव कार्य के लिए 1642 पद निर्माण की मंजूरी मंत्रि-परिषद के निर्णय अनुपपुर | 04-अप्रैल-2018 मुख्यमंत्री श्री श...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...

No comments:
Post a Comment