सहारा आईआरईसी तथा सहारा एचआईसीएल के बॉन्डधारक सेबी के समक्ष 2 जुलाई तक करे आवेदन
अनूपपुर 06 अप्रैल 2018/ आयुक्त संस्थागत वित्त
ने बताया कि सहारा
इंडिया रियल इस्टेट कार्पोरेशन लिमिटेड तथा सहारा हाउसिंग इनवेस्टमेंट कार्पोरेशन
लिमिटेड द्वारा
जारी रियल इस्टेट/एबोड/निर्माण बॉन्ड/मल्टिपल/इनकम/हाउसिंग बॉन्ड धारको को यह सलाह
दी गयी है कि वे 2 जुलाई 2018 तक अपना
आवेदन मुंबई स्थित सेबी कार्यालय मे प्रस्तुत कर दे। उक्त तारीख के बाद प्राप्त
होने वाले आवेदनो पर जांच पड़ताल तथा धन वापसी के लिए सेबी द्वारा विचार नहीं किया
जाएगा।
कलेक्टर श्री अजय शर्मा ने कहा है कि यदि किसी व्यक्ति द्वारा सहारा इंडिया रियल
इस्टेट कार्पोरेशन लिमिटेड तथा सहारा हाउसिंग इनवेस्टमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड द्वारा
जारी रियल इस्टेट/एबोड/निर्माण बॉन्ड/मल्टिपल/इनकम/हाउसिंग बॉन्ड मे राशि निवेशित
की गयी है तो वे अपना आवेदन सीधे सेबी के मुंबई स्थित कार्यालय मे निर्धारित प्रारूप मे चाहे
गए दस्तावेजो के साथ 2 जुलाई के पूर्व पहुँचना सुनिश्चित करे।

No comments:
Post a Comment