| स्वच्छ भारत निर्माण में महाविद्यालय भी भागीदारी सुनिश्चित करें |
| राज्यपाल श्रीमती पटेल द्वारा आई.ई.एस. ग्रुप में सोलर प्लांट का शुभारंभ |
| अनुपपुर | 06-अप्रैल-2018 |
राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने कहा है कि स्वच्छ, शौच मुक्त और श्रेष्ठ भारत बनाने में प्रदेश के हर विश्वविद्यालय और महाविद्यालय को अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए एक गाँव गोद लेना चाहिए। श्रीमती पटेल आज यहां आई.ई.एस. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के सोलर पावर प्लांट के शुभारंभ तथा प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह को संबोधित कर रही थीं।
राज्यपाल श्रीमती पटेल ने कहा कि महाविद्यालयों के शिक्षकों, विद्यार्थियों तथा पदाधिकारियों को गांव-गावं जाकर देखना चाहिए कि वहां के विद्यालयों में शौचालय हैं अथवा नहीं, उस गाँव की लड़कियां उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए स्कूल-कालेज जा रही हैं अथवा नहीं। गांव में स्वच्छता के फायदों के बारे में ग्रामीणों को समझायें तथा शौचालय,सफाई तथा पीने के पानी का प्रबंध करने में उनकी सहायता करें। उन्होंने कहा कि बाल विवाह को पूर्ण रूप से रोकने के प्रयास किये जायें। गांवों में लड़कियों के स्वास्थ्य की नियमित जांच की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को चिंता थी कि हमारा देश कब एक श्रेष्ठ, स्वच्छ और शौच मुक्त भारत बनेगा। इस दिशा में उनके द्वारा उठाये गये कदमों का ही परिणाम है कि देश में आज 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है। उन्होंने कहा कि बिजली की बचत और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों में सोलर ऊर्जा का अधिक से अधिक उपयोग करें। बिजली एवं पानी की बचत भी सबसे बड़ी देश सेवा है। |
Friday, April 6, 2018
स्वच्छ भारत निर्माण में महाविद्यालय भी भागीदारी सुनिश्चित करें
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
आगामी विधानसभा निर्वाचन में मीडिया के दुरुपयोग पर नियंत्रण करने हेतु नवगठित एमसीएमसी समिति की बैठक सम्पन्न अनूपपुर 25 अगस्त 2018/ आगामी विधा...
-
चुनाव कार्य के लिए 1642 पद निर्माण की मंजूरी मंत्रि-परिषद के निर्णय अनुपपुर | 04-अप्रैल-2018 मुख्यमंत्री श्री श...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...

No comments:
Post a Comment