| मछुआ परिवारों को प्रधानमंत्री बीमा योजना का भी लाभ दिलाना सुनिश्चित करें-कमिश्नर |
| अनुपपुर | 06-अप्रैल-2018 |
कमिश्नर शहडोल संभाग श्री रजनीश श्रीवास्तव ने संभाग के मछुआ परिवारों को प्रधानमंत्री बीमा योजना सहित अन्य योजनाओं का भी लाभ मुहैया कराने के निर्देश मत्स्य विभाग के अधिकारियों को दिये हैं। कमिश्नर ने निर्देशित करते हुये कहा है कि शहडोल संभाग के सभी जिलों में मत्स्य पालकों को फिसरमेंट क्रेडिट कार्ड योजना, प्रधानमंत्री बीमा योजना का लाभ दिलाया जाये साथ ही सभी मछुआ परिवारों के बैंक खातों को आधार कार्ड से जोड़ा जाये। कमिश्नर ने निर्देश दिये हैं कि मत्स्याखेट करते समय अगर किसी मछुआ परिवार के सदस्य की मृत्यु होती है तो उन्हें मत्स्य विभाग द्वारा मुहैया कराई जा रही 2 लाख रूपये की आर्थिक सहायता के अतिरिक्त ऐसे परिवारों को प्रधानमंत्री बीमा योजना एवं राजस्व विभाग की आरबीसी 64 योजना के तहत 4 लाख रूपये तक की आर्थिक सहायता भी मुहैया कराई जाये। कमिश्नर ने निर्देश दिये हैं कि शहडोल संभाग में मत्स्य पालन की विपुल संभावनाओं को दृष्टिगत रखते हुये मत्स्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये, मत्स्य पालक किसानों से जीवंत सम्पर्क स्थापित किया जाये तथा उन्हें मत्स्य पालन के लिये प्रोत्साहित किया जाये। बैठक में कमिश्नर द्वारा मत्स्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान शहडोल जिले में मत्स्य पालन में उल्लेखनीय प्रगति होने पर कमिश्नर द्वारा सराहना की गई वहीं उमरिया जिले में मत्स्य पालन विभाग द्वारा संचालित योजनाओं में लक्ष्य की पूर्ति नहीं होने पर कमिश्नर द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई। कमिश्नर द्वारा सहायक संचालक मत्स्य उद्योग उमरिया को कारण बताओ नोटिस जारी करने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में कमिश्नर ने निर्देश दिये कि शहडोल संभाग के सभी जिलों में मत्स्य पालन के क्षेत्र में विपुल संभावनाओं को दृष्टिगत रखते हुये शहडोल संभाग के मत्स्य विभाग के सभी अधिकारी मत्स्य पालन के लिये किसानों को निरंतर प्रेरित एवं प्रोत्साहित करें। बैठक में सहायक संचालक मत्स्य उद्योग शहडोल ने बताया कि शहडोल संभाग में वित्तीय वर्ष 2017-18 में 368.66 लाख स्टैण्डर्ड फ्राई मत्स्य बीज का उत्पादन किया गया। जिसमें शहडोल जिले 127.64 लाख, अनूपपुर जिले में 114.00 लाख एवं उमरिया जिले में 127.02 लाख स्टैण्डर्ड फ्राई का उत्पादन किया गया। इसी प्रकार शहडोल संभाग में वर्ष 2017-18 में 539 स्टैण्डर्ड फ्राई लाख मत्स्य बीजों का संचयन किया गया। बैठक में मत्स्य विभाग के मैदानी अधिकारी भी उपस्थित थे।
|
Friday, April 6, 2018
मछुआ परिवारों को प्रधानमंत्री बीमा योजना का भी लाभ दिलाना सुनिश्चित करें-कमिश्नर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
बच्चे देश की धरोहर हैं, उनका समुचित पालन पोषण आवश्यक - विधानसभा दल सभापति ऊषा ठाकुर - अनुपपुर | 10-सितम्बर-2017 बच्...
-
जिले में अभी तक कुल 91.0 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज अनुपपुर | 26-जून-2018 अधीक्षक भू-अभिलेख अनूपपुर द्वारा दी गई जानका...
-
प्रदेश के 54 लाख विद्यार्थियो की मूलभूत दक्षताओं का आकलन दूरदर्शन से प्रसारित हो रहा विशेष कार्यक्रम अनुपपुर | 25-जून-2018 ...
-
निजी स्कूलों की पहली कक्षा में निःशुल्क प्रवेश के लिए 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित 5 जुलाई को ऑनलाइन लाटरी से मिलेगा निजी स्कूलों में...
-
गांव-गांव में घूमकर आयुक्त श्री शर्मा ने खोजे नामांतरण एवं सीमांकन के प्रकरण - अनुपपुर | 10-सितम्बर-2017 आयुक्त...

No comments:
Post a Comment