| असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का अभियान चलाकर किया जा रहा है पंजीयन |
| अनूपपुर में जिले में अब तक 171874 आवेदन हो चुके हैं प्राप्त, सबसे अधिक 81415 आवेदन जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ में |
| अनुपपुर | 06-अप्रैल-2018 |
राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का अभियान चलाकर पंजीयन किया जा रहा है। पंजीयन करने का उद्देश्य ऐसे श्रमिकों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है, जो योजनाओं के लाभ से वंचित रहे हैं। कलेक्टर श्री अजय शर्मा ने असंगठित क्षेत्र के सभी श्रमिकों से आवश्यक रूप से पंजीयन कराने का आग्रह किया है। असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के पंजीयन का कार्य ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम पंचायत तथा शहरी क्षेत्र में वार्ड कार्यालय में चल रहा है। पंजीयन के लिए आवेदन प्राप्त कर उसे पूर्ण रूप से भरकर जमा कर पंजीयन करा सकते हैं। इसके साथ ही ग्राम पंचायत सचिव तथा वार्ड प्रभारी से सम्पर्क कर आवेदन पत्र प्राप्त कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। पंजीयन ऑनलाईन जारी किया जाएगा तथा संबंधित के मोबाईल पर मैसेज या वाइस कॉल के माध्यम से पंजीयन की सूचना मिलेगी।
असंगठित श्रमिकों में कृषि मजदूर, लघु एवं सीमांत कृषक, घरेलू श्रमिक, फेरी लगाने वाले, दुग्ध श्रमिक, मछली पालन श्रमिक, पत्थर तोड़ने वाले, पर्क्की इंट बनाने वाले, गोदामों में काम करने वाले, मोटर परिवहन, हाथकरघा, पावरलूम, रंगाई-छपाई, सिलाई, अगरबत्ती बनाने वाले, चमड़े की वस्तुयें और जूते बनाने वाले चर्मकार, ऑटो- रिक्शा चालक, आटा, तेल, दाल तथा चावल मिलों में काम करने वाले, लकड़ी का काम करने वाले, बर्तन बनाने वाले, कारीगर, लुहार, बढ़ई फर्नीचर तथा माचिस एवं आतिशबाजी उद्योग में लगे श्रमिक, प्लास्टिक उद्योग, निजी सुरक्षा एजेंसी में काम करने वाले, कचरा बीनने वाले, सफाई कर्मी, हम्माल-तुलावटी, गृह उद्योग में नियोजित श्रमिक समेत अन्य श्रमिक भी शामिल हैं। असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को पंजीयन के उपरांत 200 रूपये मासिक फ्लैट रेट पर बिजली मिलेगी। गर्भवती श्रमिक महिलाओं को पोषण आहार के लिए 4 हजार रूपये। प्रसव होने पर महिला के खाते में 12 हजार 500 रूपये जमा किये जायेंगे। घर के मुखिया श्रमिक की सामान्य मृत्यु पर परिवार को दो लाख रूपये तथा दुर्घटना में मृत्यु पर 4 लाख रूपये की सहायता मिलेगी। हर भूमिहीन श्रमिक को भूखंड या मकान मिलेगा। स्वरोजगार के लिए ऋण उपलब्ध कराये जायेंगे। साईकिल- रिक्शा चलाने वालों को ई- रिक्शा और हाथठेला चलाने वालों को ई-लोडर का मालिक बनाने की पहल की जायेगी। बैंक ऋण की सुविधा 5 प्रतिशत ब्याज अनुदान के साथ 30 हजार रूपये की सब्सिडी दी जायेगी। श्रमिकों को मृत्यु पर अंतिम संस्कार के लिए पंचायत नगरीय निकाय से 5 हजार रूपये की नकद सहायता मिलेगी। श्रमिकों के कल्याण की और भी अनेक योजनायें क्रियान्वित की जा रही हैं। वर्तमान में अनूपपुर में जिले में अब तक 171874 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, जिसमें जनपद पंचायत अनूपपुर में 21669, कोतमा में 21361, जैतहरी में 43720, पुष्पराजगढ़ में 81415, नगरपरिषद बिजुरी में 771, अनूपपुर में 792, जैतहरी में 365, अमरकंटक में 295, नगरपालिका पसान में 642 एवं नगरपालिका कोतमा में 844 आवेदन प्राप्त हुयें है। कलेक्टर श्री अजय शर्मा ने क्षेत्र के सभी असंगठित श्रमिको से अधिक से अधिक पंजीयन कराने का आग्रह किया है, उन्होंने कहा कि सभी असंगठित श्रमिक पंजीयन कराकर शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ प्राप्त करें। |
Friday, April 6, 2018
असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का अभियान चलाकर किया जा रहा है पंजीयन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
मतदान के महत्व को बताने स्वीप मैराथन का आयोजन 7 अक्टूबर को पुष्पराजगढ़ में अनूपपुर 4 अक्टूबर 2018/ अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं निर्वाचक र...
-
9 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर होंगी विविध गतिविधियाँ ज़िला बूथ कॉलेज एवं शालेय स्तर में होंगे विविध आयोजन महिला एवं युवा मतदाताओं की सहभा...
-
आदर्श आचरण संहिता के समय मीडिया से अपेक्षित आचरण के सम्बंध में प्रेस वार्ता आज 4 अक्टूबर को अनूपपुर 3 अक्टूबर 2018/ आगामी विधानसभा निर्वाचन-...
-
“बूथ चलेंगे हम” रैली एवं “हम मतदान करेंगे” हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से जागरूकता लाने के दिए निर्देश अनूपपुर 18 सितम्बर 2018/ मुख्य कार्यपा...
-
महिला मतदाताओं को प्रेरित करने हेतु सौंपी गयी विशेष जिम्मेदारियाँ अनूपपुर 9 अगस्त 2018/ कलेक्टर एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अनुग्रह प...

No comments:
Post a Comment