| उद्यानिकी का लक्ष्य पूर्ण नहीं करने पर कमिश्नर ने व्यक्त की कड़ी नाराजगी |
| समन्वय के साथ कार्य करें मैदानी अधिकारी-कमिश्नर |
| अनुपपुर | 06-अप्रैल-2018 |
कमिश्नर शहडोल संभाग श्री रजनीश श्रीवास्तव द्वारा शहडोल संभाग में उद्यानिकी विभाग का लक्ष्य पूर्ण नही होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई हैं तथा संयुक्त संचालक उद्यान विभाग को निर्देश दिये हैं कि वे उद्यानिकी विभाग के मैदानी अधिकारी-कर्मचारियों की निरंतर बैठकें लेकर अधिकारी-कर्मचारियों के बीच में समन्वय स्थापित करें तथा शासन द्वारा उद्यानिकी विभाग को दिये गये लक्ष्य को पूर्ण करने की कार्यवाही सुनिश्चित करें। कमिश्नर ने कहा है कि शहडोल संभाग में उद्यानिकी की अच्छी संभावनाएं हैं जिसे दृष्टिगत रखते हुये उद्यानिकी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण करें। किसानों से जीवंत सम्पर्क स्थापित कर किसानों को उद्यानिकी विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें उद्यानिकी फसलें लेने के लिये प्रोत्साहित करें। कमिश्नर ने निर्देशित करते हुये कहा है कि संयुक्त संचालक उद्यानिकी अधिकारियों में और मैदानी कर्मचारियों में समन्वय स्थपित करें। कमिश्नर ने निर्देशित करते हुये कहा है कि समन्वय के अभाव में उद्यानिकी विभाग द्वारा फलोद्यान योजना एवं अन्य योजनाओं का लक्ष्य पूर्ण नहीं किया गया जो अत्यंत खेदजनक स्थिति है। कमिश्नर ने निर्देश दिये हैं कि मैदानी कर्मचारी क्या कार्य कर रहे हैं, किसानों से किस तरह सम्पर्क स्थापित कर रहे हैं, इसकी समुचित मॉनीटरिंग संयुक्त संचालक उद्यानिकी करें तथा उद्यानिकी विभाग के लक्ष्य पूर्ण करने के साथ-साथ इससे अच्छे परिणाम प्राप्त करें। कमिश्नर शहडोल संभाग श्री रजनीश श्रीवास्तव आज उद्यानिकी विभाग की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक में उद्यान विभाग के अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे। बैठक में कमिश्नर द्वारा फलोद्यान कार्यक्रम, सब्जी विस्तार कार्यक्रम एवं मशाला विस्तार कार्यक्रम की जिलेवार समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान उमरिया एवं शहडोल जिले में उद्यानिकी विभाग का लक्ष्य पूर्ण नहीं होने पर कमिश्नर द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई तथा निर्देशित किया गया कि शहडोल संभाग में जिन प्रकरणों में किसानों को उद्यानिकी विभाग द्वारा लाभान्वित किया गया है उन सभी का सत्यापन किया जाये। बैठक में सब्जी विस्तार कार्यक्रम के अंतर्गत शहडोल संभाग के तीनों जिलों में लक्ष्य पूर्ण नहीं होने पर कमिश्नर द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई तथा निर्देशित किया गया कि ऐसी स्थिति क्षम्य नहीं होगी। बैठक में कमिश्नर द्वारा उद्यान विभाग द्वारा संचालित अन्य विभागीय योजनाओं की भी समीक्षा की गई। बैठक में संयुक्त संचालक उद्यानिकी रीवा एवं शहडोल संभाग श्री जे.पी.कोल्हेकर, सहायक संचालक उद्यान शहडोल श्री बी.एल.तिवारी, सहायक संचालक उद्यान उमरिया श्री आर.बी.पटेल, सहायक संचालक उद्यान अनूपपुर श्री बी.डी.नायर एवं उद्यान विभाग के मैदानी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
|
Friday, April 6, 2018
उद्यानिकी का लक्ष्य पूर्ण नहीं करने पर कमिश्नर ने व्यक्त की कड़ी नाराजगी
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
आगामी विधानसभा निर्वाचन में मीडिया के दुरुपयोग पर नियंत्रण करने हेतु नवगठित एमसीएमसी समिति की बैठक सम्पन्न अनूपपुर 25 अगस्त 2018/ आगामी विधा...
-
चुनाव कार्य के लिए 1642 पद निर्माण की मंजूरी मंत्रि-परिषद के निर्णय अनुपपुर | 04-अप्रैल-2018 मुख्यमंत्री श्री श...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...

No comments:
Post a Comment