Thursday, August 30, 2018

सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो रैली निकाल समझाया मतदान का महत्व, वीवीपैट से कराया गया अवगत

सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो
रैली निकाल समझाया मतदान का महत्व, वीवीपैट से कराया गया अवगत

अनूपपुर 30 अगस्त 2018/ निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत मतदाताओं को जागरूक करने एवं आगामी विधानसभा निर्वाचन में दोहरे सत्यापन के लिए प्रयोग में लाई जाने वाली वीवीपीएटी मशीन से आम जनो को अवगत कराने हेतु गत दिवस पुष्पराजगढ़ मुख्यालय में लखोरा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से तहसील प्रांगण तक रैली निकाली गई रैली ने बाजार क्षेत्र विद्यालय परिसर, तहसील प्रांगण में भ्रमण कर जनसमूह को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक कर अनिवार्य रूप से मतदान करने का संदेश दिया। रैली में सड़क मार्ग पर विधायक पुष्पराजगढ़ श्री फुन्देलाल सिंह, तहसीलदार श्री पंकज नयन तिवारी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री नयनभान सिंह, विद्यालय के शिक्षक गण, मुख्यालय पटवारी एवम अन्य स्थानीय जन छात्रों के साथ सड़क मार्च में साथ  रहे। रैली का समापन तहसील प्रांगण में हुआ जहां नायब तहसीलदार श्री भूपेंद्र मसराम द्वारा वीवीपीएटी की कार्यप्रणाली की जानकारी दी गयी साथ ही पारदर्शी मतदान की जानकारी देते हुए दिखावटी मतदान (मॉक पोल) कराया गया। 

No comments:

Post a Comment

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें