| वर्ष 2021 तक प्रमाणित जैविक खेती का क्षेत्रफल होगा 4 लाख हेक्टेयर |
| वर्तमान में 2 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में हो रही है जैविक खेती |
| अनुपपुर | 30-अगस्त-2018 |
किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा प्रदेश में वर्ष 2021 तक प्रमाणित जैविक खेती का क्षेत्रफल 4 लाख हेक्टेयर तक विस्तारित करने का कार्यक्रम तय किया गया है। अभी प्रदेश में प्रमाणित जैविक खेती का क्षेत्रफल करीब 2 लाख हेक्टेयर है। प्रदेश में जैविक खेती प्रमुख रूप से नर्मदा नदी के किनारे की जा रही है। मध्यप्रदेश को देश में सर्वाधिक प्रमाणित जैविक कृषि क्षेत्र होने का गौरव प्राप्त है।
प्रदेश में वर्ष 2011 से जैविक नीति लागू की गई है। इसके बाद प्रदेश में वर्ष 2014 में जैविक खेती विकास परिषद् का गठन किया गया। ज्ञातव्य है कि मध्यप्रदेश की गिनती जैविक कपास उत्पादन के क्षेत्र में दुनिया भर में अग्रणीय क्षेत्र के रूप में होती है। राज्य में किसानों को जैविक खेती के लिये प्रोत्साहित किया जा रहा है। अलीराजपुर, झाबुआ, बैतूल, खंडवा, सागर, दमोह, छिन्दवाड़ा, मंडला, बालाघाट, उमरिया, डिण्डोरी, कटनी, अनूपपुर, श्योपुरकला, भोपाल और सीहोर जिले के 32 विकासखंडों को प्रमाणित जैविक खेती योजना में शामिल किया गया है। जैविक प्रमाणीकरण प्रक्रिया को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जैविक बीज उत्पादन के लिये 8 विभागीय शासकीय प्रक्षेत्रों को पूर्णत: जैविक बीज उत्पादन कार्यक्रम के लिये चयनित किया गया है। |
Thursday, August 30, 2018
वर्ष 2021 तक प्रमाणित जैविक खेती का क्षेत्रफल होगा 4 लाख हेक्टेयर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
सफलता की कहानी लाख की खेती से हो रहा है आजीविका संवर्धन परंपरागत स्त्रोत से मिला आय का साधन अनूपपुर 21 मार्च 2018/ प्राचीन मह...
-
निर्वाचन के दौरान निर्देशिका, नियमावली, आदर्श आचार संहिता का अक्षरश: पालन होगा भारत निर्वाचन आयोग ने दो दिवसीय समीक्षा बैठक में दिये निर...
-
निपाह : राज्य शासन द्वारा एडवाइजरी जारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को भेजी गई गाईड लाइन अनुपपुर | 26-मई-2018 ...
-
ई.व्ही.एम. की प्री-एफ.एल.सी. प्रक्रिया की वृहद प्रशिक्षण अनुपपुर | 24-मार्च-2018 कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकार...
-
वेतन विसंगति दूर होने पर जेलर संवर्ग ने माना जेल मंत्री का आभार अनुपपुर | 16-जून-2018 जेल मंत्री श्री अंतर सिंह आर्...

No comments:
Post a Comment