विशेष आदिम जनजाति पटवारी भर्ती अंतर्गत चयनित अभ्यर्थियों का दस्तावेज़ सत्यापन 10 सितम्बर को
अनूपपुर 30 अगस्त 2018/ अपर कलेक्टर डॉ आरपी तिवारी ने बताया कि आयुक्त भू अभिलेख के निर्देशानुसार विशेष आदिम जनजाति (सहरिया, बैगा एवं भारिया) पटवारी भर्ती वर्ष 2018 में चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज़ परीक्षण हेतु समिति का गठन कर दिया गया है। उक्त समिति 10 सितम्बर को कलेक्ट्रैट कार्यालय कक्ष क्र 48 में प्रातः 10:30 बजे से चयनित अभ्यर्थियों की उपस्थिति में दस्तावेज़ों के सत्यापन का कार्य करेगी।
No comments:
Post a Comment