प्रशिक्षु पटवारियों को बताया गया मतदान का महत्व
तहसील पुष्पराजगढ़ में राजस्व प्रशिक्षण के साथ वीवीपीएटी से अवगत हुए प्रशिक्षु
अनूपपुर 30 अगस्त 2018/ आयुक्त भू अभिलेख एवं बंदोबस्त के निर्देशानुसार कलेक्टर महोदया के द्वारा अनूपपुर ज़िले के प्रशिक्षु पटवारियों का विस्तृत प्रशिक्षण कार्यक्रम तैयार किया गया है। कार्यक्रम अनुसार तहसील पुष्पराजगढ़ में फ़ील्ड कार्य सीखने हेतु प्रशिक्षुओं का दल 8 दिवस के लिए पुष्पराजगढ़ पहुँच गया है। तहसील पुष्पराजगढ़ के बैठक हाल में प्रशिक्षु पटवारियों का संक्षिप्त स्वागत कार्यक्रम रखा गया। तहसीलदार पंकज नयन तिवारी ने सभी प्रशिक्षुओं का स्वागत करते हुए विभाग में पटवारी की महत्ता, कर्तव्य, अधिकार और अपेक्षा से सभी को अवगत कराया। म0प्र0भू-राजस्व संहिता के तहत नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, गिरदावली, फसल पंजीयन का सत्यापन, प्राकृतिक आपदा के प्रकरणों पर प्रतिवेदन, पंचनामा एवम जांच प्रतिवेदन पर श्री तिवारी ने संक्षिप्त उदबोधन दिया।
तहसीलदार द्वारा मतदाता जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए भी निर्देश दिए गए। नायब तहसीलदार श्री भूपेंद्र मशराम द्वारा वीवीपीएटी की कार्यप्रणाली एवम व्यावहारिक ज्ञान पर उदबोधन दिया गया। श्री मशराम द्वारा मोबाइलएप्प गिरदावरी का तकनीकी ज्ञान और फील्ड की समस्या से प्रशिक्षुओं को अवगत कराया गया एवं उन्हें हल्का अधिकार प्रदान किया गया। समस्त प्रशिक्षु वरिष्ठ पटवारियों के पर्यवेक्षण में फ़ील्ड कार्य का ज्ञान अर्जित करेंगे। इस अवसर नायब तहसीलदार शशांक सेन्डे, नायब तहसीलदार आदित्य द्विवेदी,राजस्व निरीक्षक हरिहर पनिका,राजेन्द्र मांझी,आर के पदमाकर, महेश प्रसाद डोहर, नत्थूलाल कोरी, विनोद वर्मा के साथ वरिष्ठ पटवारी गण मिथिलेश तिवारी, शेषनारायण, प्रेमलाल पटेल, गोपाल सिंह, नीतू सिंह, पंकज मिश्रा, तीरथ प्रजापति, योगेश्वरी, महेश कोल, रामकृष्ण पटेल, भाव सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम के पश्चात सभी प्रशिक्षुओं को फील्ड के लिए रवाना किया गया।
No comments:
Post a Comment