राज्य स्तरीय पिछड़ा वर्ग महाकुम्भ का आयोजन 10 सितम्बर को सतना में
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान रहेंगे मुख्य अतिथि
अनूपपुर 30 अगस्त 2018/ आयुक्त भू अभिलेख एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में राज्य स्तरीय पिछड़ा वर्ग महाकुम्भ 10 सितम्बर को सतना में आयोजित किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम में विभाग द्वारा पिछड़े वर्ग के उत्थान हेतु संचालित योजनाओं के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल में पिछड़े वर्ग के जनजीवन पर आधारित प्रदर्शनी एवं विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए जाएँगे। राज्यस्तरीय कार्यक्रम में सतना , रीवा, सीधी, सिंगरौली, जबलपुर, कटनी, शहडोल, अनूपपुर एवं उमरिया के पिछड़े वर्ग के लाभार्थी सम्मिलित होंगे।
No comments:
Post a Comment