कोई भी पात्र न रहे वंचित - कलेक्टर
मतदाता सूची में नाम जोड़ने हेतु 31 अगस्त तक की है समय सीमा
अनूपपुर 30 अगस्त 2018/ कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी ने समस्त बीएलओ, सहायक रजिस्ट्रीकरण एवं रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि निर्वाचन आयोग के वर्तमान निर्देशानुसार मतदाता पंजीयन का कार्य 31 अगस्त तक पूर्ण किया जाना है इस हेतु समस्त पात्र मतदाताओं का पंजीयन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने हेतु पूरे मनोयोग से प्रयास करें। आपने कहा एक भी पात्र पंजीयन से वंचित नही रहना चाहिए। किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या आने पर तुरंत निर्वाचन शाखा में सम्पर्क करे।
No comments:
Post a Comment