| राज्य संग्रहालय में स्वाधीनता आन्दोलन प्रदर्शनी प्रारंभ |
| अनुपपुर | 30-अगस्त-2018 |
संचालनालय पुरातत्व, अभिलेखागार एवं संग्रहालय, मध्यप्रदेश द्वारा आयोजित दुर्लभ अभिलेखों एवं छायाचित्रों की प्रदर्शनी "स्वाधीनता आन्दोलन 1857-1947" का उद्घाटन श्री अनुपम राजन, आयुक्त, पुरातत्व अभिलेखागार द्वारा राज्य संग्रहालय, श्यामला हिल्स, भोपाल में किया गया।
उप संचालक, पुरातत्व अभिलेखागार एवं संग्रहालय डॉ. गीता सभरवाल द्वारा प्रदर्शित ऐतिहासिक अभिलेखों के संबंध में बताया कि स्वाधीनता आन्दोलन 1857-1947 विषय पर केन्द्रित इस प्रदर्शनी का आयोजन राज्य संग्रहालय, भोपाल में 29 अगस्त से 11 सितम्बर तक किया जा रहा है। प्रदर्शनी आम जनता के लिये प्रतिदिन प्रातरू 10.30 बजे से सांयकाल 5.30 तक खुली रहेगी। प्रदर्शनी में प्रवेश नि:शुल्क है। उन्होंने बताया कि इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य आम जनता, छात्रों एवं शोधार्थियों को स्वतंत्रता आन्दोलन से संबंधित गतिविधियों की जानकारी देना है। इस प्रदर्शनी में 1857 के प्रथम स्वतंत्रता आन्दोलन, असहयोग आन्दोलन (1920) सविनय अवज्ञा आन्दोलन (1930) एवं भारत छोड़ो आंदोलन (1942) से संबंधित महत्वपूर्ण ऐतिहासिक अभिलेख एवं छायाचित्र प्रदर्शित किये गये हैं। |
Thursday, August 30, 2018
राज्य संग्रहालय में स्वाधीनता आन्दोलन प्रदर्शनी प्रारंभ
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
वर्तमान शिक्षण सत्र से लागू मुख्यमंत्री जन-कल्याण (शिक्षा प्रोत्साहन) योजना ग्लोबल स्किल पार्क में प्रशिक्षण लेने वाले विद्यार्थियों को ...
-
निर्वाचन के दौरान निर्देशिका, नियमावली, आदर्श आचार संहिता का अक्षरश: पालन होगा भारत निर्वाचन आयोग ने दो दिवसीय समीक्षा बैठक में दिये निर...
-
ई.व्ही.एम. की प्री-एफ.एल.सी. प्रक्रिया की वृहद प्रशिक्षण अनुपपुर | 24-मार्च-2018 कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकार...
-
सफलता की कहानी लाख की खेती से हो रहा है आजीविका संवर्धन परंपरागत स्त्रोत से मिला आय का साधन अनूपपुर 21 मार्च 2018/ प्राचीन मह...
-
वेतन विसंगति दूर होने पर जेलर संवर्ग ने माना जेल मंत्री का आभार अनुपपुर | 16-जून-2018 जेल मंत्री श्री अंतर सिंह आर्...

No comments:
Post a Comment