| खनिज पदार्थों के खनन कार्यों के लिये 5 वर्षीय कार्य-योजना तैयार |
| राज्य भू-वैज्ञानिक कार्यक्रम मण्डल की 52वीं बैठक सम्पन्न |
| अनुपपुर | 30-अगस्त-2018 |
प्रदेश में खनिज पदार्थों की उपलब्धता, गुणवत्ता और खनन कार्य के लिये 5 वर्ष की कार्य-योजना तैयार कर ली गई है। इसके प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन में जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इण्डिया तथा अन्य एजेन्सियों की मदद ली जाएगी। यह बात प्रमुख सचिव भौमिकी एवं खनिज साधन श्री नीरज मंडलोई ने राज्य-स्तरीय भू-वैज्ञानिक कार्यक्रम मण्डल की 52वीं बैठक में कही।
प्रमुख सचिव श्री मण्डलोई ने कहा कि वर्ष 2015 के बाद खनिज नीति में आए परिवर्तन के अनुसार राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में उपलब्ध खनिज के लिये ओपन टेण्डर की प्रक्रिया प्रारम्भ की गई है। इस प्रक्रिया की सफलता के लिये आवश्यक है कि विभाग के पास प्रदेश में खनिज की उपलब्धता का सटीक आंकड़ा उपलब्ध हो। तभी प्रदेश सरकार अधिकतम मूल्य वसूल सकेगी। उन्होंने कहा कि जियोलॉजिकल सर्वे आफ इंडिया सहित अन्य शासकीय एजेन्सी सर्वे कर भू-गर्भ में खनिजों की मात्रा और क्षेत्र बताते है। इन आंकड़ों का उपयोग सरकार कर रही है। इनकी क्वालिटी, क्वांटिटी और इफिसियेन्सी बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इस कार्य में आउट सोर्स एजेन्सियों की मदद लेने पर भी राज्य सरकार द्वारा विचार किया जा रहा है। इससे प्रदेश में उपलब्ध भू-सम्पदा का सही और बेहतर उपयोग सुनिश्चित हो सकेगा। उन्होंने राज्यस्तरीय भू-वैज्ञानिक कार्यक्रम मण्डल के सभी सदस्यों के कार्यो और प्रयासों की सराहना की। संचालक भौमिकी तथा खनिकर्म श्री विनीत ऑस्टिन ने बैठक के उद्देश्यों एवं विभिन्न खनिज अन्वेषण एजेन्सियों द्वारा वर्ष 2017-18 में किये गये अन्वेषण कार्यो के अनुमोदन एवं आगामी वर्ष 2018-19 में सम्पादित किये जाने वाले प्रस्तावित अन्वेषण कार्यो की अनुमति प्रदान किये जाने संबंधित तथ्यों से अवगत कराया। वित्तीय वर्ष 2017-18 में विभाग द्वारा सतना, रीवा, धार, झाबुआ-अलीराजपुर एवं श्योपुर-मुरैना जिले में चूना-पत्थर का पूर्वेक्षण कार्य तथा जिला डिन्डोरी में बाक्साईट खनिज का पूर्वेक्षण कार्य किया गया। वित्तीय वर्ष 2018-19 में सतना, धार, सीधी एवं मुरैना जिले में चूना-पत्थर के लिए डिन्डोरी जिले में बाक्साईट खनिज के लिए पूर्वेक्षण कार्यो के प्रस्ताव समिति के समक्ष प्रस्तुत किये गये। बैठक में अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री सुनील कुमार अग्रवाल एवं राज्य निति आयोग के सलाहकार श्री पी.सी. बारास्कर, के अलावा भारत सरकार की विभिन्न संस्थाओं, भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग, खनिज अन्वेषण निगम नागपुर, राष्ट्रीय खनिज निगम हैदराबाद, राज्य खनिज निगम भोपाल, भौमिकी तथा खनिकर्म म.प्र., हिन्दुस्तान कॉपर लिमिटेड बालाघाट, मैंगनीज ओर इंडिया लिमिटेड, नागपुर आदि के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। |
Thursday, August 30, 2018
खनिज पदार्थों के खनन कार्यों के लिये 5 वर्षीय कार्य-योजना तैयार
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
ईव्हीएम की एफएलसी आज मास्टर टेªनर्स को उपस्थिति के निर्देश अनूपपुर 26 नवम्बर 2014/ ईव्हीएम की एफएलसी के दौरान अपनाई जाने वाली प्रक्रि...
-
न्यूनतम समर्थन मूल्य पर चना उपार्जन 200 क्विंटल तक हो सकेगा कलेक्टर्स को जारी किये गये निर्देश अनुपपुर | 06-जून-2018 ...
-
आदर्श आचरण संहिता के समय मीडिया से अपेक्षित आचरण के सम्बंध में प्रेस वार्ता आज 4 अक्टूबर को अनूपपुर 3 अक्टूबर 2018/ आगामी विधानसभा निर्वाचन-...
-
समस्त नगरीय निकायों में असंगठित श्रमिक सम्मेलन आज 25 अगस्त को अनूपपुर 24 अगस्त 2018/अनूपपुर के समस्त 6 नगरीय निकायों में असंगठित श्रमिक सम...
-
अनूपपुर 26 नवंबर 2014/ जिला पंचायत के सामान्य प्रशासन समिति की बैठक जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चमेली पटेल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाग...

No comments:
Post a Comment