गिरदावरी का कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करना सुनिश्चित करें - कलेक्टर
अनूपपुर 30 अगस्त 2018/ कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी ने पटवारियों समेत राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया है कि ख़रीफ़ फ़सलों की गिरदावरी का कार्य समय सीमा में पूर्ण करना सुनिश्चित करें। आपने कहा कि गिरदावरी के अभाव में कोई भी किसान शासन की जनहितकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न हो इस हेतु पूरी शक्ति से प्रयास करें। उल्लेखनीय है कि आयुक्त भू अभिलेख के निर्देशानुसार 13 सितम्बर तक गिरदावरी कार्य पूर्ण किया जाना है। ताकि न्यूनतम समर्थन मूल्य पर ख़रीदी का कार्य जिसमें गिरदावरी के आधार पर कृषकों की फ़सल का सत्यापन किया जाना है प्रभावित न हो। गिरदावरी का कार्य समय पर सम्पन्न करने हेतु 7 सितम्बर तक गिरदावरी सप्ताह मनाया जा रहा है। इस अवधि में पटवारियों को युद्धस्तर पर कार्य कर समय पर गिरदावरी सम्पन्न करने हेतु कलेक्टर द्वारा निर्देशित किया गया है। कलेक्टर ने यह भी निर्देश दिए हैं कि ज़िले में चयनित प्रशिक्षु पटवारी भी वरिष्ठ पटवारियों के मार्गदर्शन में गिरदावरी का कार्य पूर्ण करने में सहयोग करेंगे। अनूपपुर में अब तक 1 लाख 73 हज़ार हेक्टेयर रकबे की गिरदावरी की जा चुकी है।
No comments:
Post a Comment