| मिल बांचे मध्य प्रदेश 31 अगस्त 2018 को अनूपपुर जिले में 2843 वॉलंटियर करेगें सहभागिता |
| अनुपपुर | 30-अगस्त-2018 |
डीपीसी सर्व शिक्षा अभियान अनूपपुर हेमन्त खैरवाल ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार मिल बांचे मध्य प्रदेश कार्यक्रम दिनांक 31 अगस्त 2018 को जिले की समस्त 1161 शास. प्राथमिक एवं समस्त 393 शास. माध्यमिक में आयोजित होगें। कार्यक्रम में सहभागिता हेतु कुल 2843 वांलंटियर पंजीकृत हुए। जिसमें 2177 पुरूष एवं 666 महिला हैं। विकास खंड अनूपपुर में 599, जैतहरी में 747, कोतमा में 539 एवं पुष्पराजगढ में 958 वालंटियर पंजीकृत है। वालंटियर के रूप समस्त वर्गो ने उत्साह पूर्वक पंजीकरण किया गया है, जिसमें गृहणी, छात्र, जनप्रतिनिधि, शासकीय सेवक, स्वैच्छिक संगठन, सेवा निवृत्त सेवक, मीडियाकर्मी, डॉक्टर, अधिवक्ता, इंजिनियर, स्कूल चले हम के प्रेरक, खिलाड्ी, स्व वयवसायी, जन अभियान परिषद एवं अन्य जनों ने पंजीकरण किया है। इसी क्रम में कलेक्टर अनूपपुर, श्रीमती अनुग्रह पी, मा.शा. तिपानखोली, पुलिस अधीक्षक श्री तिलक सिंह मा.शा. कन्या अनूपपुर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अनूपपुर श्रीमती सलोनी सिडाना मा.शा. तिपानखोली में तथा डी.एफ.ओ. श्री जाम सिंह भार्गव मा.शा. बरबसपुर में वालंटियर के रूप में सहभागिता करेगें।
कार्यक्रम अंतर्गत वालंटियरों लंर्निग आऊटकम एवं बच्चों के द्वारा बनाई गई रचनात्मक कार्यो की प्रदर्षनी का अवलोकन करने के उपरान्त प्रातः 10.30 से 11.30 के मध्य शालेय बच्चों से संवाद कर प्रेरक प्रसंग तथा षिक्षाप्रद कहानियां सुनाएगें। तदुपरान्त 11.30 से 12.00 के मध्य दूरदर्षन भोपाल एवं राज्य के समस्त आकाशवाणी केन्द्रों के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री जी के संदेश का प्रसारण सुनाया जावेगा। मध्यावकाष उपरान्त प्रत्येक शाला में शाला प्रबंधन समिति की बैठक में दक्षता उन्नयन कार्यक्रम अंतर्गत बच्चेवार प्रगति की समीक्षा की जावेगी। उक्त कार्यक्रम के दौरान गिफ्ट अ बुक के तहत प्रत्येक वालंटियर से शालाओं को प्रेरक पुस्तकें भेंट कर सकते है। इसके अतिरिक्त वालंटियर अपनी इच्छा से अन्य उपहार भी शाला को दे सकते हैं। मिल बांचे मध्य प्रदेश में पंजीकृत वालंटियर के अतिरिक्त भी अन्य लोगों से कार्यक्रम में सहभागिता हेतु आग्रह किया गया है। |
Thursday, August 30, 2018
मिल बांचे मध्य प्रदेश 31 अगस्त 2018 को अनूपपुर जिले में 2843 वॉलंटियर करेगें सहभागिता
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
सफलता की कहानी लाख की खेती से हो रहा है आजीविका संवर्धन परंपरागत स्त्रोत से मिला आय का साधन अनूपपुर 21 मार्च 2018/ प्राचीन मह...
-
निर्वाचन के दौरान निर्देशिका, नियमावली, आदर्श आचार संहिता का अक्षरश: पालन होगा भारत निर्वाचन आयोग ने दो दिवसीय समीक्षा बैठक में दिये निर...
-
निपाह : राज्य शासन द्वारा एडवाइजरी जारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को भेजी गई गाईड लाइन अनुपपुर | 26-मई-2018 ...
-
ई.व्ही.एम. की प्री-एफ.एल.सी. प्रक्रिया की वृहद प्रशिक्षण अनुपपुर | 24-मार्च-2018 कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकार...
-
वेतन विसंगति दूर होने पर जेलर संवर्ग ने माना जेल मंत्री का आभार अनुपपुर | 16-जून-2018 जेल मंत्री श्री अंतर सिंह आर्...

No comments:
Post a Comment