तेन्दुपत्ता लाभांश वितरण कार्यक्रम आज स्वसहायता भवन में
6885 तेन्दुपत्ता संग्राहको को वितरित की जाएगी 2 करोड़ 86 लाख की बोनस राशि
अनूपपुर 30 अगस्त 2018/ प्रबंध संचालक ज़िला वनोपज संघ अनूपपुर ने बताया कि मप्र शासन वन विभाग के निर्देशानुसार तेन्दुपत्ता संग्रहण काल 2017 के तेन्दुपत्ता संग्राहको को प्रोत्साहन राशि (बोनस) का वितरण आज 31 अगस्त को 11:30 बजे से स्वसहायता भवन अनूपपुर में आयोजित तेन्दुपत्ता लाभांश वितरण कार्यक्रम में विधायक अनूपपुर श्री रामलाल रौतेल के मुख्य आतिथ्य में किया जाएगा। आपने बताया कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से कार्यक्रम का शुभारम्भ किया जाएगा। आपने जनप्रतिनिधियों एवं पत्रकारों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने हेतु अनुरोध किया है।
No comments:
Post a Comment