| वेतन विसंगति दूर होने पर जेलर संवर्ग ने माना जेल मंत्री का आभार |
| अनुपपुर | 16-जून-2018 |
जेल मंत्री श्री अंतर सिंह आर्य की पहल पर जेलर, उप जेलर और मुख्य प्रहरी को नया वेतनमान मिलने पर जेलर संवर्ग ने श्री आर्य को निवास पर शॉल-श्रीफल भेंट कर आभार ज्ञापित किया। वेतन विसंगति को दूर करने की मांग लंबे समय से चली आ रही थी। उल्लेखनीय है कि जेल मंत्री के रूप में श्री आर्य का यह तीसरा कार्यकाल है। तीनों कार्यकाल में श्री आर्य ने जेल विभाग में रिक्त पदों की पूर्ति, वेतन विसंगति दूर करने और 20 वर्षों से अस्थाई महिला प्रहरियों को नियमित कराने आदि का कार्य करवाया।
आगे भी होगी पदोन्नति
श्री आर्य ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं को जानना और उनका निराकरण बहुत जरूरी है। अब पदोन्नति के लिये विभागीय परीक्षा भी होगी। पहले कई बार कर्मचारी बिना पदोन्नति के ही सेवानिवृत्त हो जाते थे। उन्होंने कहा कि अच्छा काम करने वाले अधिकारी-कर्मचारी को उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित भी किया जायेगा। श्री आर्य ने कहा जेल संवेदनशील विभाग है। जेल में अधिकारी-कर्मचारी अपराधियों के बीच बिना हथियार के अपने कर्त्तव्य करते रहते हैं। श्री आर्य ने कहा पिछले कार्यकाल में जेलरों को राजपत्रित अधिकारी का दर्जा मंजूर करवाया था। इससे उन्हें ड्रावल के अधिकार मिलने से वेतन वितरण में काफी सुविधा हो गई है। |
Saturday, June 16, 2018
वेतन विसंगति दूर होने पर जेलर संवर्ग ने माना जेल मंत्री का आभार
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
सफलता की कहानी लाख की खेती से हो रहा है आजीविका संवर्धन परंपरागत स्त्रोत से मिला आय का साधन अनूपपुर 21 मार्च 2018/ प्राचीन मह...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
वर्तमान शिक्षण सत्र से लागू मुख्यमंत्री जन-कल्याण (शिक्षा प्रोत्साहन) योजना ग्लोबल स्किल पार्क में प्रशिक्षण लेने वाले विद्यार्थियों को ...
-
निर्वाचन के दौरान निर्देशिका, नियमावली, आदर्श आचार संहिता का अक्षरश: पालन होगा भारत निर्वाचन आयोग ने दो दिवसीय समीक्षा बैठक में दिये निर...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...

No comments:
Post a Comment