| ग्रीष्मकालीन उड़द की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी 21 जून से कलेक्टर्स को जारी किये गये निर्देश |
| अनुपपुर | 16-जून-2018 |
प्रदेश में ग्रीष्मकालीन उड़द की मण्डी विक्रय दरें न्यूनतम समर्थन मूल्य 5400 रुपये प्रति क्विंटल से नीचे होने पर खरीदी का कार्य 21 जून से प्रारंभ किया जायेगा। इसके लिए किसानों के पंजीयन का कार्य प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों में विगत 6 जून से शुरू हो गया है। पंजीयन का कार्य 21 जून तक जारी रहेगा।
ग्रीष्मकालीन उड़द के उपार्जन का कार्य उन्हीं जिलों में किया जायेगा, जहाँ उड़द की बोनी का रकबा एक हजार हेक्टेयर अथवा उससे अधिक है। इस संबंध में प्रमुख सचिव किसान कल्याण तथा कृषि विकास डॉ. राजेश राजौरा ने जबलपुर, नरसिंहपुर, कटनी, बालाघाट, डिण्डौरी, सिवनी ,दमोह एवं हरदा के कलेक्टर्स को निर्देश जारी किये हैं। पंजीकृत किसान के ग्रीष्मकालीन उड़द के रकबे का सत्यापन पोर्टल पर किया जायेगा। ग्रीष्मकालीन उड़द की खरीदी 21 जून से 20 जुलाई तक की जायेगी। ग्रीष्मकालीन उड़द के पंजीयन के लिए संबंधित किसान को रकबे के भू-अभिलेख, आधार कार्ड की प्रतिलिपि, मोबाइल फोन नम्बर, बैंक खाते की जानकारी, बैंक आई.एफ.एस.सी. कोड के साथ देनी होगी। प्राईस सपोर्ट स्कीम में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन उड़द के लिए औसत उत्पादकता 14 क्विंटल प्रति हेक्टेयर निर्धारित की गई है। प्रदेश में ग्रीष्मकालीन मूँग 5575 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से खरीदी जायेगी। मण्डी में ग्रीष्मकालीन मूँग की इस बार संभावित आवक एक लाख मीट्रिक टन आंकी गई है। ग्रीष्मकालीन उड़द 5400 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से खरीदी की जायेगी। इसकी 17 हजार मीट्रिक टन आवक होने का अनुमान है। |
Saturday, June 16, 2018
ग्रीष्मकालीन उड़द की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी 21 जून से कलेक्टर्स को जारी किये गये निर्देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
अध्यापक संवर्ग की अनंतिम वरिष्ठता सूची प्रकाशित अनुपपुर | 07-अगस्त-2018 जिला पंचायत अनूपपुर द्वारा जिले अन्तर्गत...
-
निर्वाचन कार्य सुगमता पूर्वक सम्पन्न कराने हेतु मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने दिए विस्तृत दिशा निर्देशनिर्वाचन कार्य सुगमता पूर्वक सम्पन्न कराने हेतु मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने दिए विस्तृत दिशा निर्देश अनूपपुर 2 अक्टूबर 2018/ मुख्य निर्वाचन ...
-
बच्चे देश की धरोहर हैं, उनका समुचित पालन पोषण आवश्यक - विधानसभा दल सभापति ऊषा ठाकुर - अनुपपुर | 10-सितम्बर-2017 बच्...
-
गांव-गांव में घूमकर आयुक्त श्री शर्मा ने खोजे नामांतरण एवं सीमांकन के प्रकरण - अनुपपुर | 10-सितम्बर-2017 आयुक्त...
-
ग्रामीणो की समस्याओं का किया त्वरित निदान ग्राम पंचायत पटना मे कलेक्टर ने लगाई चौपाल अनूपपुर 9 जून 2018/ कलेक्टर श्रीमती अनुग्र...

No comments:
Post a Comment