| दस्तक अभियान में घर-घर जाकर होगी 5 साल तक के बच्चों की जाँच |
| 31 जुलाई तक चलेगा अभियान |
| अनुपपुर | 16-जून-2018 |
प्रदेश में जन्म से 5 साल तक के बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और टीकाकरण के लिये संचालित दस्तक अभियान में बच्चों के पालन-पोषण, कुपोषित बच्चों की पहचान, टीकाकरण, खून की कमी, दस्त रोग, विटामिन-ए का डोज, माँ के दूध के फायदे, निमोनिया की पहचान, एनआरसी और एसएनसीयू से डिस्चार्ज बच्चों के फॉलोअप संबंधी गतिविधियाँ की जा रही है। अभियान 14 जून से शुरू हुआ है ओर 31 जुलाई तक चलेगा। अभियान की गतिविधियाँ स्वास्थ्य ओर महिला-बाल विकास की संयुक्त टीम द्वारा घर-घर जाकर की जा रही हैं।
अभियान में हर गाँव में एएनएम, आँगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आशा कार्यकर्ता की टीम गठित की गई है। टीम में एएनएम को उपचार, जाँच और परामर्श के लिये दस्तक किट प्रदान किये गये हैं। किट में एमयूएसी टेप, कलर स्केल, आयरन सिरप, ओआरएस, जिंक टेबलेट, साबुन, एमोक्सीलिन, कोट्रीमॉक्साजोल टेबलेट दी गई है। अभियान के दौरान जन्मजात विकृतियों, कटे होंठ, तालू, बहरापन, भेंगापन, क्लबफुट बच्चों की पहचान भी की जायेगी। रोग के लक्षण मिलने पर बच्चे को निकट के स्वास्थ्य केन्द्र के लिये रेफर किया जायेगा। इसके लिये निरूशुल्क परिवहन की व्यवस्था भी होगी। अभियान के दौरान विभिन्न भ्रांतियों और कुरीतियों को दूर करने की समझाइश भी दी जा रही है। |
Saturday, June 16, 2018
दस्तक अभियान में घर-घर जाकर होगी 5 साल तक के बच्चों की जाँच
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद अनूपुपर के ग्राम पंचायत छोहरी के रोजगार सहायक को शौचालय निर्माण कार्य नही कराये जाने पर शोकॉज नोटिस अनुपपुर | 14-जून-2018 ...
-
शिक्षकों की भर्ती हेतु विशेष जॉब फेयर आज अनुपपुर | 09-अगस्त-2018 जिला रोजगार अधिकारी श्रीमती सीमा वर्मा ने बताया...
-
सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर मृतक की पत्नी को 15 हजार रुपए मंजूर - अनुपपुर | 08-सितम्बर-2017 कलेक्टर श्री अजय ...
-
आदर्श आचरण संहिता के समय मीडिया से अपेक्षित आचरण के सम्बंध में प्रेस वार्ता आज 4 अक्टूबर को अनूपपुर 3 अक्टूबर 2018/ आगामी विधानसभा निर्वाचन-...
-
पूर्व सेवानिवृत्त पेंशन भोगियों और परिवार पेंशन भोगियों की पेंशन का पुनरीक्षण वित्त विभाग ने जारी किये निर्देश अनुपपुर | 12-जून-2018 ...

No comments:
Post a Comment