| श्रमिक वर्ग की प्रसूता को मिलेगी 16 हजार की राशि (मुख्यमंत्री श्रमिक सेवा प्रसूति सहायता योजना) |
| अनुपपुर | 16-जून-2018 |
मुख्यमंत्री श्रमिक सेवा प्रसूति योजना के तहत शासकीय स्वास्थ्य संस्था में प्रसव करवाने वाली श्रमिक वर्ग की हितग्राही महिला को कुल 16 हजार का वित्ती लाभ प्रदान किया जायेगा। योजना का उद्देश्य हाई रिस्क की पहचान, सुरक्षित संस्थागत प्रसव एवं शिशु स्तनपान व टीकाकरण को बढ़ावा देना है। साथ ही महिला एवं शिशुओं के स्वास्थ्यवर्धक व्यवहारों को बढ़ावा देने हेतु प्रोत्साहन राशि के माध्यम से अनुकूल वातावरण का निर्माण किया जाना है। योजना 01 अप्रैल 2018 से प्रभावशील होगी।
योजना अंतर्गत दो किश्तों में भुगतान किया जायेगा। गर्भावस्था के दौरान निर्धारित अवधि में अंतिम तिमाही तक चिकित्सक या एएनएम द्वारा चार प्रसव पूर्व जांच करवाने पर राशि चार हजार रूपये का भुगतान किया जायेगा। इसी प्रकार शासकीय स्वास्थ्य संस्था में प्रसव होने, शीघ्र स्तनपान करवाने एवं जन्म के समय के सभी टीके लगने पर 12 हजार रूपये का भुगतान महिला हितग्राही को किया जायेगा। योजना अंतर्गत हितग्राही के रूप में मुख्यमंत्री मजदूर सुरक्षा योजना, घरेलू कामकाजी महिला कल्याण योजना, हाथ ठेला एवं साईकिल रिक्शा चालक योजना, शहरी गरीबों के लिए कल्याण योजना, केश शिल्पी कल्याण योजना, हम्माल एवं तुलावटी कल्याण योजना, भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल, असंगठित शहरी/ग्रामीण कर्मकार कल्याण मंडल के हितग्राहियों को सम्मिलित किया गया है। इन संवर्गों में पंजीकृत श्रमिक महिला अथवा पंजीकृत श्रमिक पुरूष की पत्नी को योजना का लाभ मिलेगा। ये लाभ 18 वर्ष से अधिक की आयु होने एवं 2 जीवित शिशु जन्मों के लिये मान्य किया जायेगा। |
Saturday, June 16, 2018
श्रमिक वर्ग की प्रसूता को मिलेगी 16 हजार की राशि (मुख्यमंत्री श्रमिक सेवा प्रसूति सहायता योजना)
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...

No comments:
Post a Comment