| निर्वाचन के दौरान निर्देशिका, नियमावली, आदर्श आचार संहिता का अक्षरश: पालन होगा |
| भारत निर्वाचन आयोग ने दो दिवसीय समीक्षा बैठक में दिये निर्देश |
| अनुपपुर | 30-अगस्त-2018 |
भारत निर्वाचन आयोग की विधानसभा चुनाव-2018 के संबंध में भोपाल में प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में आयोग द्वारा प्रदेश के सभी संभागायुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, उप पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया गया की आदर्श आचार संहिता लगने के साथ ही आयोग द्वारा समय-समय पर दिये जाने वाले निर्देशों, नियमावली का अक्षरश: पालन कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। प्रदेश के जो जिले दूसरे राज्यों की सीमाओं से लगे हुए हैं, उन संबंधित जिलों के अधिकारी और संभाग के वरिष्ठ अधिकारी दूसरे राज्यों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सुरक्षा संबंधी समीक्षा बैठक करें और पडोसी राज्यों के अधिकारियों के साथ निरंतर संपर्क में रहें।
समीक्षा बैठक में भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ओ.पी.रावत और आयुक्त द्वय श्री सुनील अरोरा एवं श्री अशोक लवासा ने भी अधिकारियों को संबोधित किया। बैठक में आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त श्री उमेश सिन्हा, श्री संदीप सक्सेना और श्री चन्द्रभूषण कुमार तथा प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री व्ही.एल.कान्ता राव, डायरेक्टर जनरल श्री धीरेन्द्र ओझा, श्री दिलीप शर्मा (चुनाव व्यय) भारत निर्वाचन आयोग और सुश्री शैफाली सरन अपर महानिदेशक पत्र सूचना कार्यालय एवं प्रवक्ता भारत निर्वाचन आयोग भी उपस्थित थीं। |
Thursday, August 30, 2018
निर्वाचन के दौरान निर्देशिका, नियमावली, आदर्श आचार संहिता का अक्षरश: पालन होगा
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
सफलता की कहानी लाख की खेती से हो रहा है आजीविका संवर्धन परंपरागत स्त्रोत से मिला आय का साधन अनूपपुर 21 मार्च 2018/ प्राचीन मह...
-
निर्वाचन के दौरान निर्देशिका, नियमावली, आदर्श आचार संहिता का अक्षरश: पालन होगा भारत निर्वाचन आयोग ने दो दिवसीय समीक्षा बैठक में दिये निर...
-
निपाह : राज्य शासन द्वारा एडवाइजरी जारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को भेजी गई गाईड लाइन अनुपपुर | 26-मई-2018 ...
-
ई.व्ही.एम. की प्री-एफ.एल.सी. प्रक्रिया की वृहद प्रशिक्षण अनुपपुर | 24-मार्च-2018 कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकार...
-
वेतन विसंगति दूर होने पर जेलर संवर्ग ने माना जेल मंत्री का आभार अनुपपुर | 16-जून-2018 जेल मंत्री श्री अंतर सिंह आर्...

No comments:
Post a Comment