| ई-दक्ष केंद्र में कम्प्यूटर दक्षता प्रमाणीकरण परीक्षा सीपीसीटी हेतु प्रशिक्षण शीघ्र होगा प्रारम्भ |
| पहले आओ पहले पाओ के आधार पर होगा पंजीयन |
| अनुपपुर | 29-अगस्त-2018 |
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती सलोनी सिडाना ने बताया की राज्य शासन में नये पदों पर भर्ती के लिये नई तकनीक सीपीसीटी प्रमाण पत्र को अनिवार्य कर दिया गया है व्यापम के नवीन विज्ञापनों में सहायक ग्रेड 3 डाटा एंट्री ऑपरेटर सहित अन्य तरह की नौकरियों में सीपीसीटी को अनिवार्य कर दिया गया है।सीपीसीटी की परीक्षा के लिये न्यूनतम 18 वर्ष एवं 12वी पास होना चाहिए।सीपीसीटी की परीक्षा हर दो माह में आयोजित की जाती है एवं परीक्षार्थी इस परीक्षा को कई बार दे सकता है। परीक्षा पास करने के उपरांत सीपीसीटी का स्कोर कार्ड प्राप्त होता है जो दो वर्ष के लिये वैध होगा। सीपीसीटी संबंधित जानकारी के लिये https://www.cpct.mp.gov.in पर भी देख सकते हैं। शासन द्वारा कराये जा रहे इस कोर्स के लिए इच्छुक अभ्यर्थी पंजीयन के लिए कलेक्टर कार्यालय स्थित ई-दक्ष केंद्र, कक्ष क्र. 94 में केवल 30 सीट होने के कारण पहले आओ पहले पाओ के आधार पर आगामी दो दिवस में पंजीयन करवा सकते हैं, जिसकी पावती उन्हें केंद्र में ही प्रदान कर दी जाएगी। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 45 घंटे तथा प्रशिक्षण शुल्क 1000 रूपये होगी जिसमे आधुनिक कम्प्यूटर से सुसज्जित लैब में कम्प्यूटर और टाइपिंग के अलावा आईटी संबंधी परीक्षापयोगी महत्वपूर्ण जानकारियां सैन्धान्तिक और प्रायोगिक तौर पर प्रशिक्षकों द्वारा बताई जायेगी। इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए 07659-222408 या 8463846266 पर संपर्क कर सकते हैं।
|
Wednesday, August 29, 2018
ई-दक्ष केंद्र में कम्प्यूटर दक्षता प्रमाणीकरण परीक्षा सीपीसीटी हेतु प्रशिक्षण शीघ्र होगा प्रारम्भ
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
निर्माण एजेंसियां कार्य के दौरान नल जल योजनाओं के संबंध मे रखे विशेष सावधानी- श्री शर्मा अनूपपुर 1 मई 2018/ कलेक्टर श्री अजय शर्मा...
-
सफलता की कहानी लाख की खेती से हो रहा है आजीविका संवर्धन परंपरागत स्त्रोत से मिला आय का साधन अनूपपुर 21 मार्च 2018/ प्राचीन मह...

No comments:
Post a Comment