Wednesday, August 29, 2018

पुष्पराजगढ़ तहसील कार्यालय में किया गया वीवीपीएटी का प्रदर्शन

पुष्पराजगढ़ तहसील कार्यालय में किया गया वीवीपीएटी का प्रदर्शन

अनूपपुर 29 अगस्त 2018/ अनूपपुर ज़िले में स्वीप अभियान अंतर्गत बहुत सी गतिविधियाँ की जा रही हैं। मतदाताओं को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करने, मतदान की प्रक्रिया से अवगत कराने हेतु सतत प्रयास किये जा रहे हैं। इसी क्रम में अनूपपुर के विकासखंड पुष्पराजगढ़ के तहसील कार्यालय में 28 अगस्त को वीवीपीएटी मशीन का भौतिक प्रदर्शन किया गया। भौतिक प्रदर्शन में तहसीलदार पुष्पराजगढ़ श्री पंकज नयन तिवारी एवं नायब तहसीलदार श्री भूपेन्द्र मसराम ने उपस्थित जनो को वीवीपीएटी एवं ईवीएम मशीन की विस्तार से जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि आगामी विधानसभा निर्वाचन में इस बार ईवीएम के साथ वीवीपीएटी मशीन का भी प्रयोग किया जाएगा। ईवीएम के माध्यम से वोट देने के पश्चात मतदाता वीवीपीएटी मशीन में प्रदर्शित पर्ची में उन्होंने जिस प्रत्याशी को वोट डाला है उसकी क्रम संख्या, नाम एवं चुनाव चिन्ह देख सकेंगे। यह पर्ची 7 सेकंड के लिए उपलब्ध रहेगी इसके पश्चात यह सील्ड बॉक्स में चली जाएगी। निर्वाचन की विश्वसनीयता को बढ़ाने एवं मतदाताओं को दोहरे निरीक्षण की सुविधा देने हेतु भारत निर्वाचन आयोग ने ईवीएम के साथ वीवीपीएटी मशीन की सुविधा की व्यवस्था की है।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें