30 एवं 31 अगस्त को समस्त संकुल केन्द्रों में किया जाएगा अनूसूचित जाति/अनूसूचित जनजाति छात्रों का हितग्राही प्रोफाईल पंजीयन
पंजीयन हेतु लगाये जाएगे विशेष कैम्प
अनूपपुर 29 अगस्त 2018/प्रभारी सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री ऋषि सिंघई ने जिले अंतर्गत समस्त शासकीय उ0मा0 हाई स्कूल के प्राचार्यो को अनूसूचित जाति/अनूसूचित जनजाति के समस्त विद्यार्थियों एवं हितग्रहियों को संबधित पंजीयन केन्द्र तक संस्था प्रभारी/शिक्षकों के साथ उपस्थित करतें हुये पंजीयन का कार्य पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया है। आपने ने यह भी निर्देशित किया है कि निर्धारित प्रारूप में रिकार्ड संधारण कर संकुल प्राचार्य के माध्यम से प्रतिवेदन दें। पंजीयन कार्य के अभाव में यदि कोई विद्यार्थी विभागी योजना से वंचित रहता है। तो उसकी संपूर्ण जिम्मेदारी संबधित संस्था की होगी। उल्लेखनीय है कि आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग के निर्देशानुसार विभागीय योजनाओं का लाभ लेने हेतु नये साॅफ्टवेयर के अंतर्गत अनूसूचितजाति/अनुसूचित जनजाति के हितग्रहियों का प्रोफाइल पंजीयन करने के निर्देश दियें गये है।
पंजीयन का कार्य 30 एवं 31 अगस्त को समस्त संकुलों में किया जाएगा। संबधित संकुल प्राचार्य पंजीयन केन्द्र के प्रभारी रहेंगे तथा संबधित विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी नोडल अधिकारी एवं संबधित समन्वयक जनपद शिक्षा केन्द्र सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किये गये है।
No comments:
Post a Comment