| बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिये स्कूलों में हो नियमित कार्यक्रम |
| स्कूल शिक्षा मंत्री कुंवर शाह द्वारा इंस्पायर अवार्ड योजना की प्रदर्शनी का शुभारंभ |
| अनुपपुर | 29-अगस्त-2018 |
स्कूल शिक्षा मंत्री कुंवर विजय शाह ने कहा है कि प्रदेश के स्कूलों में नियमित विज्ञान आधारित कार्यक्रम किये जाने से प्रतिभाशाली विज्ञान छात्रों की संख्या बढ़ेगी और यह छात्र राष्ट्रीय स्तर पर मध्यप्रदेश का नाम गौरवान्वित करेंगे। उन्होंने इसके लिये राज्य में बनाये गये 50 करोड़ रुपये के विशेष कोष का उपयोग करने के भी निर्देश दिये। स्कूल शिक्षा मंत्री आज भोपाल में केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा आयोजित इंस्पायर अवार्ड योजना की राज्य स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन कर रहे थे। प्रदर्शनी में 51 जिलों के स्कूली विद्यार्थियों के 140 विज्ञान मॉडल प्रदर्शित किये गये हैं।
मंत्री कुंवर विजय शाह ने कहा कि आज के दौर में विज्ञान के क्षेत्र में तेजी से बदलाव आ रहे हैं। बच्चों को इन बदलाव की जानकारी होना जरूरी है। इसके लिये आवश्यक है कि उन्हें विज्ञान के अध्ययन के लिये प्रोत्साहित किया जाये। उन्होंने निर्देश दिये कि राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में प्रदर्शित मॉडलों पर केन्द्रित स्मारिका प्रकाशित की जाये। मॉडलों की चर्चा प्रदेश के स्कूलों के सभी बच्चों के बीच में की जाये। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी के लिये चयनित बच्चों को 10 हजार की राशि प्रोत्साहन स्वरूप दी जायेगी। स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री श्री दीपक जोशी ने कहा कि सीमित साधनों के बावजूद बच्चों द्वारा राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में प्रदर्शित मॉडल सराहनीय है। उन्होंने कहा कि भोपाल में बन रहे ग्लोबल स्किल पार्क में प्रतिभाशाली बाल वैज्ञानिकों की प्रतिभा को निखारने का प्रयास किया जायेगा। उन्होंने शिक्षकों और बालकों से भी बच्चों की वैज्ञानिक सोच को प्रोत्साहित करने के लिये कहा। केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के वैज्ञानिक श्री हरदीप सिंह चौधरी ने इंस्पायर अवार्ड योजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में प्रस्तुत मॉडलों में से 10 प्रतिशत का चयन राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी के लिये किया जायेगा। आयुक्त लोक शिक्षण श्रीमती जयश्री कियावत ने बताया कि इंस्पायर अवार्ड योजना प्रदेश के युवाओं में किया गया एक ऐसा निवेश है, जो विज्ञान के अध्ययन एवं अनुसंधान को विकसित करता है। इसका उद्देश्य बच्चों में विज्ञान का बीज बोना, उसका पोषण करना, उन्हें प्रोत्साहित करना, रूचि बढ़ाना तथा वैज्ञानिक दृष्टिकोण उत्पन्न करना है। योजना में कक्षा 6 से 10वीं तक नियमित छात्रों को प्रतियोगिता में शामिल किया गया है। प्रदर्शनी में शामिल होने के लिये प्रति मॉडल विभाग द्वारा 5,000 की राशि उपलब्ध करवाई गई है। विज्ञान प्रदर्शनी 29 अगस्त को आनन्द विहार स्कूल के नजदीक गुजराती समाज के भवन में सुबह 10.30 से शाम 4.30 बजे तक खुली रहेगी। |
Wednesday, August 29, 2018
बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिये स्कूलों में हो नियमित कार्यक्रम
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...

No comments:
Post a Comment