| डेढ़ साल पहले थामा तीर-कमान : आज रजत पर पाई विजय |
| म.प्र. की मुस्कान पर हमें गर्व है - मंत्री श्रीमती सिंधिया |
| अनुपपुर | 29-अगस्त-2018 |
खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने मध्यप्रदेश तीरंदाजी अकादमी की 18 वर्षीय मुस्कान किरार को एशियन गेम्स में शानदार उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा है कि मध्यप्रदेश की बेटी ने आज इतिहास रच दिया है, हमें उस पर गर्व है। श्रीमती सिंधिया ने कहा कि डेढ़ साल पहले ही मुस्कान ने तीरंदाजी सीखने के लिये तीर-कमान (धनुष) उठाया था। इन डेढ़ सालों में मुस्कान एशिया कप और विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में पाँच मेडल जीत चुकी है। अब उसने अकादकी के इतिहास में एशियन गेम्स में रजत पदक हासिल कर न सिर्फ अपना, बल्कि प्रदेश और देश का नाम स्वर्णिम अक्षरों में लिख दिया है।
खेल मंत्री ने कहा कि शासन द्वारा खिलाड़ियों के समग्र विकास के लिये श्रेष्ठ अधोसंरचनाएँ उपलब्ध करवाई जा रही हैं। खिलाड़ी अपनी क्षमताओं को उच्चतम सीमा तक ले जाना सीखते हैं, ताकि वे शारीरिक और मानसिक स्तर पर अतुलनीय सीमा तक पहुँच सकें। श्रीमती सिंधिया ने कहा कि पारदर्शिता, बेहतरीन प्रशिक्षण सुविधा और समर्पित प्रशिक्षकों की बदौलत आज प्रदेश के खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। उल्लेखनीय है कि एशियन गेम्स में आज तीरंदाजी कम्पाउण्ड टीम इवेंट में भारत का फायनल मुकाबला वर्ल्ड चैम्पियन रिपब्लिक ऑफ कोरिया की टीम से था। भारत और वर्ल्ड चैम्पियन कोरिया के मध्य तीरंदाजी के कमाउण्ड टीम इवेंट में आज खेले गये फायनल मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 228 अंकों के साथ देश को रजत पदक दिलाया। रिपब्लिक ऑफ कोरिया 231 अंकों के साथ पहले स्थान पर रहा। आज खेले गये कश्मकश मुकाबले के पहले राउण्ड में भारत 57 अंकों के मुकाबले 59 अंक अर्जित कर आगे रहा। दूसरे राउण्ड में कोरिया ने 56 के मुकाबले 58 अंक अर्जित कर बढ़त बनाई, जबकि भारतीय टीम के शानदार प्रदर्शन की बदौलत तीसरे राउण्ड में मुकाबला 58-58 अंकों के साथ बराबरी पर रहा। चौथे और अंतिम राउण्ड में कोरिया की टीम ने 55 के मुकाबले 58 अंक अर्जित कर फायनल मुकाबला अपने नाम किया। |
Wednesday, August 29, 2018
डेढ़ साल पहले थामा तीर-कमान : आज रजत पर पाई विजय
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
ईव्हीएम की एफएलसी आज मास्टर टेªनर्स को उपस्थिति के निर्देश अनूपपुर 26 नवम्बर 2014/ ईव्हीएम की एफएलसी के दौरान अपनाई जाने वाली प्रक्रि...
-
न्यूनतम समर्थन मूल्य पर चना उपार्जन 200 क्विंटल तक हो सकेगा कलेक्टर्स को जारी किये गये निर्देश अनुपपुर | 06-जून-2018 ...
-
आदर्श आचरण संहिता के समय मीडिया से अपेक्षित आचरण के सम्बंध में प्रेस वार्ता आज 4 अक्टूबर को अनूपपुर 3 अक्टूबर 2018/ आगामी विधानसभा निर्वाचन-...
-
निजी स्कूलों की पहली कक्षा में निःशुल्क प्रवेश के लिए 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित 5 जुलाई को ऑनलाइन लाटरी से मिलेगा निजी स्कूलों में...
-
खुलें में शौच से मुक्त गांव की परिकल्पना को सकार करने अभियान से जुडे छात्र-छात्राएं अनुपपुर | 18-जुलाई-2018 स...

No comments:
Post a Comment